फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शबद गुरु यात्रा सात जनवरी से सुल्तानपुर लोधी से होगी शुरू

शबद गुरु यात्रा सात जनवरी से सुल्तानपुर लोधी से होगी शुरू

Thu, 03 Jan 2019 10:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
शबद गुरु यात्रा सात जनवरी से सुल्तानपुर लोधी से होगी शुरू
शबद गुरु यात्रा सात जनवरी से
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा संगत में चेतना पैदा करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक ‘शबद गुरु’ यात्रा सात जनवरी से सुल्तानपुर लोधी में स्थित गुरुद्वारा बेर साहिब से शुरू करेगी। इस यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह यात्रा पंजाब के अलग-अलग शहरों, कस्बों और गांवों से होते हुए 17 अप्रैल को इसी गुरुद्वारे में संपन्न होगी। यह जानकारी एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि गुरु शबद यात्रा का शुभारंभ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के साथ एसजीपीसी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल और कई सिख संगठन के मुखिया करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संगत के भीतर श्री गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व के लिए उत्साह व चेतना पैदा करना है। अभी इस यात्रा के पहले चरण का रूट तय किया गया है, दूसरे चरण का रुट जल्दी तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

शबद यात्रा गुरुद्वारा बेर साहिब से निकल कर तलवंडी चौधरियां, टिब्बा, ठता, टोडरवाल, सबुवाल से होती हुई नौ जनवरी को तरनतारन पहुंचेगी। तरनतारन से यात्रा लकीर साहिब, काजीकोट, झब्हाल से होते हुए गुरुद्वारा पहुविंद पहुंचेगी। 10 जनवरी को यात्रा पहुविन्द से शुरू होकर भिखीविंड, कालेके, दयालपुर, कच्चा-पक्का, से होते हुए पट्टी स्थित गुरुद्वारा बीबी रजनी जी में विश्राम करेगी। 12 को पट्टी से ठकरपुरा, पट्टी मोड़, से होते हुए फिरोजपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब आरफके में विश्राम करेगी। 13 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के कारण गुरुद्वारा जामनी साहिब में गुरमति समागम किया जाएगा। 14 जनवरी को बजीदपुर से यात्रा शुरू होगी। 15 जनवरी को जीरा से शुरू होगी। 16 जनवरी को धर्मकोट से चलकर जलालाबाद से होते हुए गुरुद्वारा छठी पातशाही में विश्राम करेगी। 17 जनवरी को झंडेआणा से होते हुए गुरुद्वारा चांद पुराना में विश्राम करेगी। 18 जनवरी को शबद यात्रा चंदपुराणा से चल कर गुरुद्वारा बेर साहिब में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed