फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह सठियाला यादगारी मेला आयोजित

शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह सठियाला यादगारी मेला आयोजित

Wed, 25 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह सठियाला यादगारी मेला आयोजित
पांच शहीद परिवारों को किया सम्मानित
विज्ञापन

-शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह सठियाला यादगारी मेला आयोजित
-500 पौधे आक्सीजन दान के तहत लगाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। पीर बाबा शिकरी शाह की याद में सुकमा में करीब 300 नक्सलियों के साथ लोहा लेते हुए सीआरपीएफ के शहीद हुए इंस्पेक्टर रघबीर सिंह निवासी सठियाला और देश के शहीदों को समर्पित सभ्याचारक मेला ‘एक शाम शहीदों के नाम’ मेला प्रोड्यूसर डॉ.परमजीत सिंह कलसी, मेला प्रबंधक सूबेदार गुरमेज सिंह और मेला डायरेक्टर अमृतबीर सिंह की अध्यक्षता में गांव रोड खेहरा में करवाया गया। इस दौरान एसडीएम गुरदासपुर सकत्तर सिंह बल, डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।

इस दौरान लोक गायक दलविंदर दियालपुरी, शेरा बोहड़ांवालिया, माही गिल, शम्मी खान, किरण रंधावा, हरजीत लाडा, मंगलदीप, निर्मल सिंह, कर्मजीत ज्योति, ीबल, गगनदीप बटञाला, रजिंदर पाली, रविपाल दारा, रोहित, यादविंदर, सतवंत साजन, शैली सराजन ने अपने शहीदों को समर्पित और सभ्याचारक गीतों के जरीए लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीद कश्मीर सिंह, शहीद जतिंदर कुमार, शहीद मुकेश कुमार, शहीद जगजीत सिंह, शहीद रणबीर सिंह के परिवार को एक-एक दोशाला और सम्मान चिन्ह भेंट कर शहीदों को समर्पित मेले में सम्मानित किया गया। इस दौरान बलविंदर सिंह कोटला बामा पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी द्वारा कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा के कोटे में से 2 लाख रुपये शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह सठियाला यादगारी ट्रस्ट को ऐसे देश भक्ति के मेलों के संचालन के लिए देने का एलान किया। एसडीएम सकत्तर सिंह बल और डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिंह सीआरपीएफ जालंधर ने कहा कि शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह और देश के शहीदों को समर्पित यह मेला पंजाब का ऐसा मिसाली मेला है, जो समाज सुधार की कड़ी में देश के शहीदों को समर्पित होकर देश भक्ति की भावना को समर्पित है। इस दौरान सहायक डायरेक्टर यूथ सर्विसिज रविपाल दारा, वन रेंज अफसर अलीवाल अमरीक सिंह द्वारा शहीद इंस्पेक्टर की याद में आक्सीजन दान मुहिम के तहत 500 पौधे भी लगाए गए और शहीद रघबीर सिंह के नाम पर तीन देश भक्ति के गीत रिलीज किए गए। इस मौके पर बलविंदर सिंह पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी बटाला, वीर रियाड़ रिकार्ड्स म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर अवतार सिंह, हैरी बी, डिप्टी डीईओ गुरदासपुर राकेश गुप्ता, नच्छतर बल, कुंवर विक्की प्रधान शहीद सैनिक परिवार, समाज सेवी सतनाम सिंह, दियाल सिंह कलसी, गुरमीत सिंह बाजवा मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो- 25जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- मेले के दौरान शहीद रघबीर सिंह के नाम पर देश भक्ति के गीतों की कैसेट रिलीज करते हुए मेला प्रबंधक और विशेष अतिथि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed