{"_id":"5b4634684f1c1b3d5e8b4fca","slug":"31531327592-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ सभी शिवसैनिक मोर्चा खोलें:-राष्ट्रीय संघटक गुलाब चंद दूबे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ सभी शिवसैनिक मोर्चा खोलें:-राष्ट्रीय संघटक गुलाब चंद दूबे।
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा करने वाला नहीं बनेगा शिवसेना का सदस्य
-शिवसेना के राष्ट्रीय संघटक ने किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शिवसेना बाल ठाकरे की शहरी इकाई ने शहरी प्रमुख दीपक महाजन की अध्यक्षता में मुंबई से आए शिवसेना राष्ट्रीय संघटक गुलाब चंद दूबे का बुधवार को भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर गुलाब चंद दूबे ने कहा कि पंजाब आने पर उन्हें पता चला कि पंजाब का नौजवान वर्ग नशे की गर्त में लगातार डूबता जा रहा है जो कि बहुत चिंता का विषय है। इसलिए वे पंजाब कर अपने सभी शिवसैनिकों को निर्देश देते हैं कि जहां भी कोई नशा तस्कर दिखाई दे उसे तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दो और पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती तो पुलिस के उस अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दो जो इन तस्करों को शह देता है। उन्होंने ये भी कहा कि जो नौजवान किसी प्रकार का नशा करता है उसे शिवसेना का सदस्य नहीं बनाना है। उन्होंने सरकार को लक्ष्य करते हुए कहा कि उन्हें पता चला है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनावों से पहले धार्मिक पुस्तक की कसम खाकर कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वे पंजाब से नशा खत्म कर देंगे परन्तु एक साल से ज्यादा बीत जाने पर भी अनेक लोग नशे के शिकार हो गए हैं जो कि शर्मनाक है। उन्होंने सरकार को अपना वादा निभाने की बात कही।
गुलाब चंद दूबे ने ये भी कहा कि 2019 को पंजाब में भी शिवसेना बड़े स्तर पर चुनाव लड़ेगी तथा इस बार शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन नही करेगी और पूरे भारत मे अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी, पूर्व राज्य उपप्रमुख वरिन्दर बजाज, राज्य सचिव अशीष अरोड़ा, युवासेना राज्य प्रभारी सौरभ दूबे, जिला उपप्रमुख पारुष सरना,शहरी उपप्रमुख पारस महाजन, जिला उपप्रमुख अमनदीप, शहरी उपप्रमुख टीटू कुमार, चेयरमैन कपिल शर्मा, रविन्द्र महाजन, रोहित महाजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
11जीडीआर2- शिवसेना कार्यकताओं के साथ गुलाब चंद दूबे।