फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भजनों के गुणगान के साथ हुआ नवरात्रों का आगाज

भजनों के गुणगान के साथ हुआ नवरात्रों का आगाज

Sun, 18 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
भजनों के गुणगान के साथ हुआ नवरात्रों का आगाज
पहले नवरात्रे पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
विज्ञापन

घरों में भी लोगों ने कि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
रविवार को नवरात्रों का आगाज शहर में भजनों के गुणगान के साथ हुआ। शहर के तमाम माता के मंदिरों मे सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धा से सजाये गए मंदिरों में जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका तो वहीं मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। सत्संग, भजनों की गूंज सारा दिन सुनाई देती रही। वहीं दूसरी ओर लोगों ने घरों में भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। घरों में माता के स्वरूप के रूप में खेती बीजी गई। जिसे स्थापित करने के बाद लोगों ने पूजा अर्चना की। मंदिरों में भी इसी प्रकार खेती बीजी गई। लोगों ने नवरात्रों की शुरुआत श्रद्धापूर्वक की।

पहले नवरात्र से कुछ दिन पहले ही लोगों ने बाजारों में खरीददारी करनी शुरू कर दी थी। पूजा अर्चना के सामान के साथ-साथ लोगों ने घर में बनाये मंदिरों की सजावट का सामान और माता की तस्वीरें भी खूब खरीदीं। शनिवार को बाजार में भारी भीड़ देखने को मिल रही थी। वहीं रविवार को ऐसी ही भीड़ मंदिरों में देखी गई। बता दें कि नवरात्रों में लोग घरों में माता के स्वरूप के रूप में खेती बीजते हैं। नवरात्रों के दौरान इसी खेती की पूजा अर्चना की जाती है। इसके बाद नवरात्र संपन्न होने पर अष्टमी या फिर रामनवमी के दिन खेती को जलाशयों में प्रवाहित कर दिया जाता है। वहीं पहले नवरात्र के अवसर पर लोगों ने व्रत भी रखे। नवरात्रों के दौरान व्रत रखने से पुण्य और माता का आशीर्वाद मिलता है। इसी विश्वास के साथ कुछ लोग पूरे नवरात्रों के दौरान व्रत रखते हैं और इस दौरान फलाहार ही ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन


फोटो -2- पठानकोट में पहले नवरात्र के अवसर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed