फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ‘दुकानदार पैसे लेकर अवैध रूप से लगवा रहे रेहडिय़ां’

‘दुकानदार पैसे लेकर अवैध रूप से लगवा रहे रेहडिय़ां’

Wed, 28 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
‘दुकानदार पैसे लेकर अवैध रूप से लगवा रहे रेहडिय़ां’
‘दुकानदार पैसे लेकर लगवा रहे रेहडिय़ां’
विज्ञापन

शिवसेना ने दुकानों के बाहर लगती रेहड़ियों से जाम की समस्या उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शिवसेना समाजवादी ने राष्ट्रीय सीनियर उपप्रधान ओंकार नाथ शर्मा की अगुवाई में बुधवार को जिला पुलिस को मांग पत्र सौंपा गया। एसपी धर्मवीर को सौंपे गए मांगपत्र में शिवसेना ने शहर में रेहडिय़ों के कारण लग रहे जाम की समस्या से अवगत करवाया और जल्द इसके हल की मांग भी की।

उपप्रधान शर्मा ने आरोप लगाते हुे बताया कि डल्होजी रोड के दुकानदार 200 रुपये लेकर दुकानों के आगे रेहड़ियां लगवा देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगने लगता है। दुकानदारों के लालच के कारण शहरवासियों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। इससे लोगों का समय और ईंधन बर्बाद होता है। दुकानों के आगे अवैध रूप से लगीं रेहड़ियों और दुकानों के अतिक्रमण के कारण रोजाना शहर में जाम लगता है। सबसे अधिक समस्या शहर के मुख्य मार्ग डल्हौजी रोड की है। यहां पर कई दुकानदार ऐसे हैं जो पैसे लेकर अवैध रूप से रेहड़ियां दुकानों के आगे लगवा देते हैं। उन्होंने मांग की कि इस समस्या का हल जल्द से जल्द किया जाए। इस दौरान मौके पर राजिंद्र कुमार जिंदी, मंगा बाबा, अशोक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed