{"_id":"62360676edaedc1a0c2f2b42","slug":"3-mbbs-girl-students-injured-one-leg-broken-amritsar-news-pkl4450991111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस 3 छात्राएं घायल, एक की टांग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस 3 छात्राएं घायल, एक की टांग टूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। अमृतसर के सरकारी मेडिकल कालेज (जीएमसी) में होली महोत्सव पर मेडिकल विद्यार्थियों द्वारा मचाए हुड़दंग के बीच 3 छात्राएं घायल हो गईं। एमबीबीएस की एक छात्रा की तो इसमें टांग टूट गई, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाकर प्लास्टर चढ़वाया। इसका पता चलते ही कालेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीवन देवगन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
जानकारी के मुताबिक होली महोत्सव मनाने के लिए मेडिकल छात्रों ने कालेज परिसर में एक गहरा गड्डा खोदकर उसमें पानी भरा था। जीएमसी की ग्राउंड में करीब 300 से 400 मेडिकल विद्यार्थी इकट्ठा हो गए। हालांकि इसके लिए छात्राओं ने किसी तरह की इजाजत नहीं ली थी। मेडिकल छात्र एक दूसरे पर पानी डाल कर होली मना रहे थे। इस दौरान ही कुछ विद्यार्थियों ने वहां हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया और पानी के खड्ढे के पास खड़ी 3 छात्राओं को किसी ने उसमें धक्का दे दिया।
इससे यह तीनों छात्राएं जख्मी हो गई। होली खेल रहे अन्य विद्यार्थी आनन-फानन में उन्हें खड्डे से बाहर निकालकर गुरु नानक देव अस्पताल ले गए। तीनों मेडिकल छात्राएं जख्मी हो गईं। एक छात्रा की टांग टूट गई। बताया जा रहा है कि जिस मेडिकल छात्रा की टांग टूटी, वह गुरदासपुर के बटाला की रहने वाली है। मेडिकल स्टाफ ने तुरंत कालेज की एमबीबीएस की इस छात्रा की टांग पर प्लास्टर चढ़ा दिया और बाकी दोनों छात्रों को भी फर्स्ट एड दे दी गई।
विज्ञापन
कालेज के प्रिंसिपल ने मामले की जानकारी मिलते ही इसमें जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी। दूसरी तरफ इस मामले को दबाया जाने लगा, ताकि इस घटना को मीडिया से दूर रखा जा सके। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव देवगन ने कालेज परिसर में हुड़दंग मचाए जाने की घटना को नकारते हुए कहा कि कालेज की ग्राउंड में पार्क बनाए जाने को लेकर एक गड्डा खुदा हुआ था, जिसमें कुछ पानी भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं क्योंकि कई बार घर में ही किसी आयोजन को मनाते हुए किसी को चोट लग सकती है, तो उसे हम क्या कहेंगे।