{"_id":"680dd971e4df26e9d6022e77","slug":"294-pakistani-citizens-returned-via-attari-border-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानियों भारत छोड़ो: वतन वापसी का आज अंतिम दिन, अटारी बॉर्डर पर भीड़, अब तक लौटे 294 पाक नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानियों भारत छोड़ो: वतन वापसी का आज अंतिम दिन, अटारी बॉर्डर पर भीड़, अब तक लौटे 294 पाक नागरिक
Sun, 27 Apr 2025 03:07 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 03:07 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने मुल्क भेजा रहा रहा है। अटारी बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान जाने वाले पाक नागरिकों का सिलसिला जा रही है। अबतक लगभग 300 लोग अटारी के रास्ते पाकिस्तान जा चुके हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान जाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के लिए रविवार को आखिरी दिन है। केंद्र सरकार की तरफ से दिया गया समय आज खत्म हो जाएगा। सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को अपने वतन लौटने के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। एक दिन पहले शनिवार को अटारी बॉर्डर के रास्ते 75 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान भेजा गया। रविवार को भी कई पाक नागरिक अपने मुल्क लौट रहे हैं।
इसके अलावा शनिवार को 335 भारतीयों ने पाकिस्तान से भारत की सीमा में प्रवेश किया। वहीं, अभी तक कुल 727 भारतीय वापस आ चुके हैं, जबकि 294 पाकिस्तानी वापस जा चुके हैं। हालांकि यह प्रक्रिया रविवार को भी जारी है और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आज यह समय सीमा खत्म हो जाएगी।
वहीं, रोजाना की तरह बीएसएफ की ओर से रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया। सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार चौथे दिन भी काफी ज्यादा कमी देखने को मिली। वहीं, सेरेमनी के समय बीएसएफ की ओर से गेट बंद ही रखे गए।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आए लोगों को पुलिस भी पहचान कर वापस भेजने में लगी
भारत सरकार के आदेशों के बाद अब पुलिस भी पाकिस्तान से आए लोगों को जल्द वापस भेजने में जुट गई। इस संबंधी पिछले दिनों के दौरान जितने भी पाकिस्तानी नागरिक भारतीय सीमा में प्रवेश किए थे। उन सभी की लिस्ट बीएसएफ की ओर से पुलिस को मुहैया करवाई गई। इसके बाद पुलिस उन लोगों तक पहुंच कर जल्द से जल्द देश छोड़ जाने के लिए कह रही है। अगर कोई भी पाकिस्तानी नागरिक देश छोड़कर नहीं जाता तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।