फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ठेका मुलाजिमों ने कांग्रेस को दिया धक्केशाही अवार्ड

ठेका मुलाजिमों ने कांग्रेस को दिया धक्केशाही अवार्ड

Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ठेका मुलाजिमों ने कांग्रेस को दिया धक्केशाही अवार्ड
मुलाजिमों ने कांग्रेस को दिया धक्केशाही अवार्ड
विज्ञापन

कहा, चुनाव से पहले किए गए वादे भूल चुकी है कांग्रेस सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
ठेका मुलाजिम एक्शन कमेटी की जिला इकाई ने शनिवार को मांगों की अनदेखी करने पर कांग्रेस को धक्केशाही अवार्ड दिया। यह अवार्ड रोष स्वरूप ठेका मुलाजिमों ने मांग पत्र के साथ जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज को दिया। इसके बाद ठेका मुलाजिम विधायक अमित विज से भी मिले। विधायक को अपनी समस्याएं बताते हुए शिक्षा विभाग के ठेका मुलाजिमों ने कहा कि उनका काफी लंबे समय से वेतन रुका हुआ है। इस पर ही विधायक ने शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी किशन कुमार से फोन पर बात की और मुलाजिमों को समस्या जल्द हल कराने का आश्वासन दिया।
कमेटी के प्रतिनिधि राजन कुमार, खुशहाल बधन, अमनदीप सिंह ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ठेका मुलाजिमों को रेगूलर करने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद भी कांग्रेस को ठेका मुलाजिमों की याद नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों को रेगूलर करना तो दूर की बात सरकार ने उस बिल को भी रद्द कर दिया है जो मुलाजिमों के हित में एक्शन कमेटी ने संघर्ष करके विधानसभा में पास कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के ठेका मुलाजिमों को लंबे समय से वेतन भी नहीं मिला रहा है। विधायक अमित विज ने शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी से फोन पर बात की। प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने विधायक से कहा कि केंद्र सरकार से पैसा नहीं आया है। इस वजह से वेतन नहीं दिया जा सका। जल्द ही पैसा आएगा तो वेतन दे दिया जाएगा। वहीं विधायक ने कहा कि यदि जल्द ही केंद्र से पैसा नहीं आया तो वह सांसद सुनील जाखड़ के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed