{"_id":"5a919b9a4f1c1b78028b6471","slug":"21519491994-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 110 मतों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 110 मतों से हराया
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को 110 मतों से हराया
कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत कौर को मिले 461 वोट, भाजपा उम्मीदवार को मिले 351 वोट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सुजानपुर में नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 5 के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के तिलक राज को 110 मतों से पराजित किया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए रिटर्निंग अफसर कम तहसीलदार परमप्रीत सिंह गोराया ने बताया कि नगर काउंसिल सुजानपुर के वार्ड नं 5 के पार्षद तिलक राज का देहांत हो जाने के चलते उक्त वार्ड का पार्षद पद रिक्त पड़ा था। जिसके चलते चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार उक्त वार्ड के पार्षद पद हेतु आज उपचुनाव करवाया गया। जिसमें कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। जिसके चलते शहीद कैप्टन अरुण सिंह जसरोटिया सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हो गई। जिसमें वार्ड निवासियों ने अपना भारी उत्साह दिखाते हुए अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग की। उन्होंने कहा कि शाम 4 बजे चुनाव संपन्न होने के बाद ही वार्ड निवासियों द्वारा किए गए मतदान की मतगणना की गई है। जिसमें कांग्रेस की उम्मीदवार अमरजीत कौर ने भाजपा के तिलक राज को 110 वोटों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अमरजीत कौर को 461 वोट पड़े, जबकि भाजपा के तिलक राज को 351 वोट पड़े। इसके अलावा नोटा के तहत 11 वोट पड़े है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में कुल 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस की उम्मीदवार अमरजीत कौर की जीत को लेकर कांग्रेसियों में भारी उत्साह पाया गया तथा इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव अमित मंटू भी मौके पर पहुंचे। जिनका कांग्रेसियों ने लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर अमित मंटू ने कहा कि यह जीत अमरजीत कौर की नही बल्कि वार्ड वासियों की है, जिन्होंने अमरजीत कौर के पक्ष में मतदान करके यह साबित कर दिया है कि वह अकाली-भाजपा से कितनेे दुखी है।
फोटो -3- सुजानपुर के वार्ड नं 5 के उपचुनाव में जीत की खुशी मनाते कांग्रेसी।