फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पाकिस्तानी महिला की मौत,आज होगा पोस्टमार्टम

पाकिस्तानी महिला की मौत,आज होगा पोस्टमार्टम

Fri, 22 Feb 2019 10:07 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी महिला की मौत,आज होगा पोस्टमार्टम
घायल पाकिस्तानी महिला की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। डेरा बाबा नानक के साथ सटी भारत-पाकिस्तान सीमा से अवैध ढंग से प्रवेश करने वाली एक पाकिस्तानी औरत की शुक्रवार को सुबह मौत हो गई है।
गुलशन नमक इस औरत ने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में अंतिम सांस ली। तीन दिन पहले पाकिस्तानी महिला डेरा बाबा नानक सीमा से भारत प्रवेश हुई थी। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पहले इस महिला को ललकारा। जब यह महिला भारतीय सीमा को क्रॉस करने लगी तो बल के जवानों ने इस पर गोली चला दी। इस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीएसएफ ने इस महिला को पहले डेरा बाबा नानक के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में महिला को अमृतसर स्थित गुरु नानक अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी थी। वीरवार रात को अचानक इस महिला का ब्लड प्रेशर गिरने लगा। डॉक्टरों ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। महिला का पार्थिव शव मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम शनिवार सुबह महिला का पोस्टमार्टम करेगी। अस्पताल प्रबंधन ने महिला की मौत की जानकरी बीएसएफ को दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पाकिस्तान भेजने के लिए बीएसएफ पाकिस्तान रेंजर के साथ फ्लैग मीटिंग करेगा। महिला की मौत के बाद भारत की सीमा में प्रवेश करने की का राज भी चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed