फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बलिदानों से भरा है पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास-एसएसपी सोनी

बलिदानों से भरा है पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास-एसएसपी सोनी

Sun, 21 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बलिदानों से भरा है पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास-एसएसपी सोनी
पठानकोट में 12 शहीद परिवार सम्मानित
विज्ञापन

पठानकोट। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में रविवार को एसएसपी विवेकशील सोनी की अगुवाई में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। पंजाब पुलिस के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर मातमी धुन से शहीदों को सलामी दी। एसएसपी सोनी ने 12 शहीद परिवारों को कंबल व स्मृति भेंटकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है। जब भी देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ तो हमारे जवानों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश विरोधी ताकतों का मुंह तोड़ जवाब दिया। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि सभी कार्यालय शाम पांच बजे बंद हो जाते है, मगर हमारे थाने साल के 365 दिन 24 घंटे खुले रहते हैं। इस मौके पर एसपी रणजीत सिंह, एसपी धर्मवीर सिंह, एसपी हेम पुष्प, डीएसपी कुलदीप सिंह, डीएसपी एचएल खन्ना, डीएसपी सुखजिंदर सिंह, डीएसपी दविंदर सिंह, डीएसपी असवंत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed