{"_id":"5bccada2bdec22695b779b03","slug":"201540140450-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदानों से भरा है पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास-एसएसपी सोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदानों से भरा है पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास-एसएसपी सोनी
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में 12 शहीद परिवार सम्मानित
पठानकोट। पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में रविवार को एसएसपी विवेकशील सोनी की अगुवाई में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। पंजाब पुलिस के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर मातमी धुन से शहीदों को सलामी दी। एसएसपी सोनी ने 12 शहीद परिवारों को कंबल व स्मृति भेंटकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा कि पंजाब पुलिस का गौरवशाली इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है। जब भी देश की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ तो हमारे जवानों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश विरोधी ताकतों का मुंह तोड़ जवाब दिया। शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि सभी कार्यालय शाम पांच बजे बंद हो जाते है, मगर हमारे थाने साल के 365 दिन 24 घंटे खुले रहते हैं। इस मौके पर एसपी रणजीत सिंह, एसपी धर्मवीर सिंह, एसपी हेम पुष्प, डीएसपी कुलदीप सिंह, डीएसपी एचएल खन्ना, डीएसपी सुखजिंदर सिंह, डीएसपी दविंदर सिंह, डीएसपी असवंत सिंह मौजूद थे।