फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरदासपुर में बारिश ने बढ़ाई फिर ठंड़क

गुरदासपुर में बारिश ने बढ़ाई फिर ठंड़क

Sat, 24 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर में बारिश ने बढ़ाई फिर ठंड़क
गुरदासपुर में बारिश ने फिर बढ़ाई ठंडक
विज्ञापन

सुबह हुई बूंदाबांदी, शाम को जोरदार बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
शहर में शनिवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह करीब 8 बजे बारिश बूंदा बांदी के रूप में शुरू हुई और आधे घंटे बाद फिर रुक गई। सारा शहर बादलों से घिरा रहा। शाम को करीब 5 बजे जोरदार बारिश ने दस्तक दी। इससे बाजारों तथा घरों से निकले लोगो के लिए बड़ी मुसीबत बनी रही। जोरदार बारिश के चलते ठंडक बढ़ गई।

कृषि विशेषज्ञों की माने तो यह बारिश फसलों के लिए वरदान से कम नहीं है। बारिश से गेहूं को ठंडक मिलेगी और इससे पैदावार में इजाफा होगा। गन्ना काट रहे किसानों को थोड़ी मुश्किल जरूर पेश आई। िकिसानों ने गन्ने की कटाई रोक दी। किसान निर्मल सिंह ने बताया कि बारिश से गन्ने की फसल भीग जाती है। जब वह गन्ना मिल में लेकर जाते है तो उन्हें एक दिन का इंतजार करना पड़ता है, ताकि फसल से पानी निकल जाए। दूसरी तरफ डॉ. अरविंद महाजन ने बताया कि इस बदलते हुए मौसम में खुद को गर्म कपड़ों से ढंक कर रखे ताकि किसी भी प्रकार से नजला या जुकाम की बीमारी न लग जाए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरखेल सिंह कलसी का कहना था कि नवजात बच्चों को मां के साथ गर्म बिस्तर में रखना चाहिए। सिर से पांव तक ढंक कर रखना चाहिए और जितना हो सके मां की गर्मी बच्चे को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed