फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सैंकड़ो लोगों ने नम आंखो से अशोक चक्र विजेता की शहादत को किया नमन

सैंकड़ो लोगों ने नम आंखो से अशोक चक्र विजेता की शहादत को किया नमन

Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
सैंकड़ो लोगों ने नम आंखो से अशोक चक्र विजेता की शहादत को किया नमन
अशोक चक्र विजेता की शहादत को किया नमन
विज्ञापन

गुरदासपुर।
1965 के भारत-पाक युद्ध में शहादत का जाम पीने वाले अशोक चक्र विजेता रेलवे के फायरमैन चमन लाल का 52वां श्रद्धांजलि समारोह शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की की अध्यक्षता में शहीद के सीमावर्ती पैतृक गांव हैबत पिंडी के सरकारी हाई स्कूल और गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक जोगिंदर पाल हैनत पिंडी और एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल गुदासपुर ने शिरकत की।
इनके अलावा शहीद की पत्नी आशा रानी, पोता मोहित कुमार, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, स्टेशन मास्टर सुरिंदर प्रसाद सिंह, शहीद जतिंदर कुमार केपिता राजेश कुमार, शहीद सिपाही सुनील कुमार के पिता कैप्टन सोहन लाल, ग्राम सुधार सभा के प्रधान ठाकुर विजय सलारिया, समाज सेवक दिनेश छाबड़ा, मास्टर शेर सिंह आदि ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यातिथि एसडीएम बल्ल ने कहा कि शहीद चमन लाल ने अपनी जांबाजी से सारे गुरदासपुर शहर को तबाह होने से बचाया था। पूरा देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। गांव हैबत पिंडी के सरकारी हाई स्कूल में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यातिथि विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि वह इस गांव की बलिदानी मिट्टी को शत-शत नमन करते है, जिसने ऐसा बहादुर सबूत राष्ट्र की बलिवेदी पर कुर्बान किया।
विज्ञापन

कुंवर रविंदर विक्की ने कहा कि रेलवे के इतिहास में किसी कर्मचारी की तरफ से राष्ट्र के लिए अपना बलिदान देकर अशोक चक्र प्राप्त करना अपने आपमें एक मिसाल है, इस जांबाज की शहादत स्वर्ण अक्षरों में अंकित होकर युवा पीढ़ी में देशभक्ति की अलख जगाती रहेगी। स्कूल के प्रिंसिपल ठाकुर मोहन सिंह ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। स्कूल के छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीद को नमन किया। मुख्यातिथि ने शहीद के परिवार सहित 10 अन्य शहीद परिवारों को शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरदीप चंद, गोल्डी सरना, डा. कुलदीप कुंडल, सरपंच निर्मला देवी, सरपंच पद्म सिंह, जीसी सिंह, डिंपल सलारिया, डा. भारत भूषण, एसएचओ अमरीक सिंह, एएसआई तरसेम सिंह, संतोख राज, सुलखन सिंह, हंसराज, युवराज, दलबीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed