फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   आप ने बेअदबी और बरगाड़ी गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

आप ने बेअदबी और बरगाड़ी गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 03 Sep 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आप ने बेअदबी और बरगाड़ी गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
बेअदबी के आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की बटाला इकाई ने पुतले भी फूंके
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। आम आदमी पार्र्टी की बटाला इकाई ने श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी और बरगाड़ी गोलीकांड के आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जीटी रोड स्थित गांधी चौक पर प्रदर्शन कर पुतले भी फूंके।

प्रदर्शन की अगुवाई जिला प्रधान शैरी कलसी ने की। इस दौरान कलसी नेे कहा कि कभी भी श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाएं नहीं हुई थीं। पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान यह काम राजनीति के लिए हुऔ। कलसी ने आरोप लगाते हुये कहा कि पिछली सरकार ने सिखों की सर्वोच्च संस्था को भी अपने हितों के लिये इसकी मान और मर्यादा को चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा कि वह धार्मिक ग्रंथों की बेदअदबी की निंदा करते हैं औैर मांग करते है कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। इस मौके पर सरदूल सिंह, सुखबाज परवाना, चचंल सिंह, विजय भाटिया, विनोद सहगल, गुलजार सिंह औैलख, सतीश कुमार, उपदेश कुमार, पलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह पड्डा, अत्तर सिंह, सुखजिंदर सिंह दाबांवाल, रघुबीर सिंह, संतोख सिंह, राकेश मेहता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed