फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पंजाब सरकार शहीदों व उनके परिजनों के मान-सम्मान की बहाली हेतु वचबद्ध-अरुणा चौधरी

पंजाब सरकार शहीदों व उनके परिजनों के मान-सम्मान की बहाली हेतु वचबद्ध-अरुणा चौधरी

Fri, 03 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार शहीदों व उनके परिजनों के मान-सम्मान की बहाली हेतु वचबद्ध-अरुणा चौधरी
शहीदों के मान-सम्मान के लिए वचबद्ध हैं : अरुणा चौधरी
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने सिपाही जतिंदर की शहादत को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। शहीद सिपाही जतिंदर कुमार का छठा श्रद्धांजलि समारोह शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरियार में हुआ। जिसमें कैबनिट मंत्री अरुणा चौधरी बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुई। इनके अलावा शहीद की माता संतोष कुमारी, पिता राजेश कुमार, भोआ के विधायक जोगिंदर पाल, सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पंजाब के चेयरमैन रमन बहल, डीईओ सेकेंडरी राकेश बाला, डिप्टी डीईओ राकेश गुप्ता, डीईओ एलीमेट्री सलविंदर सिंह समरा, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, शूगर मिल पनियाड़ के चेयरमैन महिंदर पाल सिंह कौंटा, ओसी परशुराम पटेल ने विशेष तौर पर शामिल होकर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सर्वप्रथम मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों द्वारा शहीद के चित्र समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। उसके उपरांत श्रद्धांजिल समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों व उनके परिवारों का मान-सम्मान को बहाल रखने के लिए वचनबद्ध है, क्योंकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद एक सैनिक है और वो इन शहीद परिवारों की समस्याओं से परिचित हैं।

देश की अमूल्य धरोहर है शहीद: रमन बहल
चेयरमैन रमन बहल ने कहा कि शहीद राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं, इनके अमिट बलिदानों के सदके ही देश की एकता व अखंडता बरकरार है। हर देशवासी का यह कर्तव्य बनता है कि देश को भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकालने के लिए प्रयास कर शहीदों की सोच पर पहरा दें।
विज्ञापन


03जीडीआर3--शहीद के चित्र समक्ष जोत प्रज्वलित करतीं कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी, चेयरमैन रमन बहल, विधायक जोगिंदर पाल, कुंवर रविंदर विक्की व अन्य।
03जीडीआर4-शहीद का बेटा हरमन देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी पेश करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed