{"_id":"5aec904f4f1c1b76098b8030","slug":"191525452879-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब डेयरी विकास विभाग 21 मई से 29 मई तक प्रशिक्षण कोर्स का करेगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब डेयरी विकास विभाग 21 मई से 29 मई तक प्रशिक्षण कोर्स का करेगा आयोजन
Updated Fri, 04 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब डेयरी विकास विभाग का प्रशिक्षण कोर्स 21 से शुरू
पठानकोट। पंजाब डेयरी विकास बोर्ड की ओर से चार सप्ताह तक डेयरी उद्यम प्रशिक्षण कोर्स 21 से 29 मई तक डेयरी प्रशिक्षण केंद्र अमृतसर (वेरका) में चलाया जाएगा। इस संदर्भ में इच्छुक डेयरी फार्मर्स जो कम से कम 10वीं पास है, उम्र 18 से 45 वर्ष तक है और गांव क्षेत्र के साथ संबंधित है, पहले कम से कम 5 पशु रखे हैं, भाग ले सकते है।
डेयरी के डिप्टी डायरेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स में डेयरी फार्मर्स को कुशल डेयरी मैनेजर बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर माहिरों की ओर से पशुओं की संभाल, अलग-अलग बीमारियां, दूध से पदार्थ तैयार करने के प्रैक्टीकल सिखाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स के लिए काउंसलिंग 14 मई को सुबह 10 बजे कार्यालय डिप्टी डायरेक्टर डेयरी नजदीक मिलक प्लांट वेरका अमृतसर स्थित रखी गई है। उन्होंने बताया कि चुने गए सिखयार्थी जनरल कैटेगरी के लिए फीस 5000 रुपये और किसी अन्य जाति के लिए 4000 रुपये फीस होगी। इसके अलावा उक्त प्रशिक्षण के लिए कार्यालय के फोन नं 01874-220163 पर संपर्क किया जा सकता है।