फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याएं सुनने के लिए तिब्बड़ी कैंप में लगाया विशेष कैंप

पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याएं सुनने के लिए तिब्बड़ी कैंप में लगाया विशेष कैंप

Thu, 22 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याएं सुनने के लिए तिब्बड़ी कैंप में लगाया विशेष कैंप
पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन

गुरदासपुर। भूतपर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याओं को सुनने व वीर नारियों को सम्मानित करने के लिए पेंथर डिवीजन के तहत तिब्बड़ी कैंट गुरदासपुर द्वारा वीरवार को समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गुरदासपुर व अमृतसर के कुल 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे पूर्व शहीद हुए जवानों की याद में दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समारोह में पेंथर डिवीजन के उच्च अधिकारियों में ईसीएचएस के प्रतिनिधि, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी के अतिरिक्त स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इस दौरान स्टेशन कमांडर आर सुंदरम ने बताया कि रैली के दौरान भूतपूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए भर्ती कक्ष, पेंशन कक्ष, पुनर्वास कक्ष, आधार पंजीकरण कक्ष, मेडिकल तथा दंत शिविर का भी आयोजन किसा गया। समारोह के अंत में वीर नारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए मनोरंजन व खाने का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमांडर एनएस चारग, डिप्टी कमांडर एचके सिंह, कमांडिंग अधिकारी अंकुर शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष, रिटा. बिग्रेडियर एचएस काहलो, जिला सैनिक भलाई अधिकारी सतवीर सिंह बडै़च उपस्थित थे।

22 जीडीआर5- तिब्बड़ी कैंट में करवाये गये समारोह के दौरान उपस्थित सैनिक व अन्य ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed