{"_id":"5c322eb0bdec222c356269cd","slug":"181546792624-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू को गॉड मैडल से समान्नित करेगी %सिख्स ऑफ़ अमेरिका % संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू को गॉड मैडल से समान्नित करेगी %सिख्स ऑफ़ अमेरिका % संस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजोत सिद्धू को अमेरिका में मिलेगा गोल्ड मैडल
‘सिख्स ऑफ अमेरिका’ संगठन के शिष्टमंडल ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू से की मुलाकात
करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए आवाज उठाने पर किया जाएगा सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। अमेरिका में बसे सिख भाईचारे द्वारा गठित संगठन ‘सिख्स ऑफ अमेरिका’ स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण के लिए आवाज उठाने के लिए दिया जाएगा। यह जानकारी संगठन के डायरेक्टर जसदीप सिंह जस्सी ने दी। अमेरिका आने का समय लेने के लिए संगठन के शिष्टमंडल ने शनिवार शाम को सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू से उनके निवास पर मुलाकात की। बैठक में तय हुआ कि सिख्स ऑफ अमेरिका का शिष्टमंडल 20 जनवरी को जस्सी की अगुवाई में सिद्धू से मिलेगा। उन्होंने बताया कि डॉ. नवजोत कौर सिद्धू जनवरी के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम को अंतिम रूप दे देंगी। डेलीगेट्स ने सुझाव दिया है कि नवजोत सिद्धू चार जुलाई को अमेरिका आएं। इस दिन अमेरिकन सिख ‘सिख डे परेड’ का आयोजन करते हैं। बैठक में डायरेक्टर डॉ. सुरिंदर सिंह गिल, एमडी शविंदर सिंह, ममता निकेतन, प्रधान कंवल जीत सिंह सोनी और बलजिंदर सिंह शम्मी भी मौजूद थे।
बैठक में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब में चल रहे कई प्रोजेक्ट के बारे में डेलीगेट्स के साथ चर्चा की। स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से नौजवानों को रोजगार के लायक बनाना, आर्ट एंड कल्चरल हब बनाना, महाराजा रंजीत सिंह की यादगार बनाना, श्री आनंदपुर साहिब और हरिके पत्तन को पर्यटन के साथ जोड़ प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के किए जा रहे प्रयासों की चर्चा की गई।