{"_id":"5ab928c54f1c1b324e8b4628","slug":"181522084037-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला गुरदासपुर में देसी व अग्रेंजी शराब के ठेकों की निलामी सफलतापूर्वक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला गुरदासपुर में देसी व अग्रेंजी शराब के ठेकों की निलामी सफलतापूर्वक संपन्न
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंतीपुर ग्रुप और परमानंद ग्रुप को मिले अधिकतर ठेके
जिला गुरदासपुर में देसी व अग्रेंजी शराब के ठेकों की निलामी सफलतापूर्वक संपन्न
24 ग्रुप में 125 अंग्रेजी तथा 205 देसी शराब के ठेके शामिल
नीलामी के आवेदनों से प्राप्त हुए विभाग को 7 करोड़ 20 लाख की आमदन
शराब के ठेकों की नीलामी से इस बार 139 करोड़ 34 लाख की हुई आमदन
पिछली बार के मुकाबले 56 लाखका राजस्व का नुकसान हुआ।
चार में से किसी भी महिला का ड्रा में नहीं निकाला नाम
मनन सैनी
गुरदासपुर। जिला गुरदासपुर में देसी व अंग्रेजी शराब के ठेकों की नीलामी का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह सारी प्रक्रिया पूर्णता पारदर्शी ढंग तथा डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू तथा सहायक आबकारी तथा कर कमिश्नर वीर प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।
इस बारे में जानकारी देते हुए ईटीओ एसएस चाहल तथा इंस्पेक्टर नवतेज सिंह ने बताया कि जिला गुरदासपुर में 24 ग्रुप बनाकर सोमवार को ठेकों की नीलामी की गई। इन 24 ग्रुप में 125 अंग्रेजी तथा 205 देसी शराब के ठेके शामिल हैं। इन ठेकों की नीलामी संबंधी जो आवेदन मिले, उससे विभाग को 7 करोड़ 20 लाख रुपये की आमदनी हुई। जबकि शराब के ठेकों की नीलामी से इस बार 139 करोड़ 34 लाख रुपये की आमदन होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेशक इस बार किसी विशेष ग्रुप को शराब के ठेकों की हुई नीलामी में एकाधिकार प्राप्त नहीं हुआ है परंतु जैंतीपुर ग्रुप और परमानंद ग्रुप अधिकतर ठेके प्राप्त करने में सफल रहे है।
इन अधिकारियों के अनुसार गत वर्ष शराब के ठेकों से जो आमदनी हुई थी वह 139 करोड़ 90 लाख थी जबकि इस बार 139 करोड़ 34 लाख रुपये होगी, इस तरह विभाग को सरकार की उदारवादी नीतियों के चलते लगभग 56 लाख रुपये राजस्व का नुकसान भी हुआ है। उक्त अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष 3-4 महिलाओं ने शराब के ठेके प्राप्त करने के लिए आवेदन जरूर किया था परंतु किसी भी महिला का ड्रा में नाम नहीं निकला।