{"_id":"66ba35ec8ce937fea907ca6b","slug":"18-mobiles-and-tobacco-recoverd-in-jail-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107466-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: जेल में चेकिंग के दौरान मिले 18 मोबाइल व 48 बीड़ी के बंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: जेल में चेकिंग के दौरान मिले 18 मोबाइल व 48 बीड़ी के बंडल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विभिन्न बैरकों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने केंद्रीय जेल से 18 मोबाइल फोन व 48 बीड़ी के बंडल बरामद किए हैं। थाना इस्लामाबाद में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी इस बात को कोई बताने को तैयार नहीं कि आखिरकार यह मोबाइल और बीड़ी के बंडल जेल में किन लोगों ने पहुंचाए थे।
जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रभदयाल सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग के तहत ही रविवार शाम को जेल के अंदर उनकी टीम की ओर से चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कुल आठ बैरकों की तलाशी ली गई। इस दौरान इन बैरकों से एक-एक कर कुल 18 मोबाइल बरामद किए गए। यह सारे मोबाइल हवालातियों की ओर से पंखे, ट्यूब लाइट आदि के ऊपर छुपाए थे। इसी तरह 48 बीड़ी के बंडल भी अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए थे। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंधी केस दर्ज करवा दिया है और साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिरकार यह यहां पर कैसे पहुंचे।