फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   18 lakh dupes in lieu of evacuating a youth trapped in a refugee camp in America

अमेरिका में शरणार्थी कैंप में फंसे युवक को निकालने की एवज में 18 लाख ठगे

Thu, 09 Jan 2020 10:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
18 lakh dupes in lieu of evacuating a youth trapped in a refugee camp in America
थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने 18 लाख 25 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में सुखविंदर सिंह पुत्र नरिंदर सिंह निवासी मुलांवाल ने बताया कि 19 अक्टूबर 2017 को वह विदेश अमेरिका गया था। वहां वह शरणार्थी कैंप में फंस गया। उसने बाहर निकलने के लिए केस भी किया, लेकिन कैंप से बाहर नहीं निकल सका। इसके बाद उसके भाई बलजिंदर सिंह को आरोपी बिक्कू बिश्नोई उर्फ आदित्य व उसकी पत्नी नीशा कश्यप ने कैंप में से बाहर निकालने की एवज में 25 लाख रुपये की मांग की। बात 23 लाख में तय हुई। उसके भाई ने 18 लाख 25 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। लेकिन आरोपियों ने कोई मदद नहीं की। इसके बाद 24 जुलाई 2019 को अमेरिका की एंबेसी ने उसे वापस भारत भेज दिया। अब आरोपी उनके पैसे देने से टालमटोल कर रहे हैं। जांच कर रहे एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed