फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बदहाल सड़क को लेकर गुस्साये लोगों ने जालंधर रोड डेढ़ घंटे तक किया जाम ,यातायात हुई बाधित

बदहाल सड़क को लेकर गुस्साये लोगों ने जालंधर रोड डेढ़ घंटे तक किया जाम ,यातायात हुई बाधित

Fri, 04 Jan 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क को लेकर गुस्साये लोगों ने जालंधर रोड डेढ़ घंटे तक किया जाम ,यातायात हुई बाधित
बदहाल सड़क को लेकर भड़के लोगों ने डेढ़ घंटा लगाया जाम
विज्ञापन

विश्वामित्र सेखड़ी मार्ग पर बांस लगाकर लोगों ने किया रास्ता बंद
एसडीएम रोहित गुप्ता के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी हुए शांत
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। कादियां चुंगी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने विश्वमित्र सेखड़ी मार्ग पर स्थित सड़क की बदहाल हालत को लेकर शुक्रवार को जालंधर रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक चक्का जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद एसडीएम रोहित गुप्ता और नगर काउंसिल के ईओ भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीएम रोहित गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि बुधवार को वह मोहल्ला निवासियों से मीटिंग करके सड़क और सीवरेज का कुछ हल निकालेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
प्रदर्शनकारियों ने विश्वामित्र सेखड़ी मार्ग के सामने पक्के तौर पर बांस लगार वह रास्ता बंद कर रखा है और एलान किया है यह रास्ता तभी खुलेगा जब इस मार्ग की सड़क और सीवरेज सिस्टम में सुधार होगा। वहीं शुक्रवार को मोहल्ला निवासियों के इस प्रदर्शन में लोक इंसाफ पार्टी के जिला प्रधान विजय त्रिहेण, हिऊमनटी क्लब के प्रमुख नवतेज सिंह गुग्गु और मोहल्ला निवासियों ने बताया कि कादियां चुंगी के पास वाले क्षेत्र में विश्वामित्र सेखडी मार्ग की सड़क का लंबे समय से बुरा हाल है। सीवरेज सिस्टम ठप्प होनी की वजह से सीवरेज का सारा गंदा पानी सड़क पर खडा रहने से सड़क में गहरे गड्डे बन गये हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान है और शनिदेव मंदिर हैं। स्कूली बच्चे और भक्तजन कई बार इस खस्ता हालत सड़क पर गिरने से चोटिल हुए हैं। नेताओं पर बरसते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज के उनके प्रदर्शन में कोई राजनीतिक लीडर उनकी समस्या के हल के लिये सामने नही आया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि बुधवार तक समस्या को कोई पुख्ता हल न निकला तो वह बटाला के नेताओं के घरों में सीवरेज की गंदगी तोहफे के तौर सौंपेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि बदहाल सड़क का निर्माण कर सीवरेज सिस्टम को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed