{"_id":"5b423df54f1c1bc4248b52e6","slug":"171531067893-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान 77 साल के बुजुर्ग किसान ने जहरीली चीज निगल आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान 77 साल के बुजुर्ग किसान ने जहरीली चीज निगल आत्महत्या की
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव काहलवां के रहने वाले 77 साल के एक किसान ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। वहीं बुजुर्ग किसान के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड की है।
मृतक किसान प्रीतम सिंह के बेटे साहिब सिंह ने बताया कि उसके पिता प्रीतम सिंह ने पिछले साल पंजाब एंड सिंध बैंक से 3 लाख रुपये कर्ज लिया था। 3.5 लाख रुपये का कर्ज किसी रिश्तेदार से लिया हुआ था। उसके पिता प्रीतम सिंह कर्ज के चलते काफी दिनों से परेशान थे और कम ही बातचीत किया करते थे। शनिवार देर रात जब सारा परिवार घर ही था तो अचानक एक कमरे में उसके पिता प्रीतम सिंह ने कोई जहरीली दवा निगल ली। जब उनकी हालत खराब हुई तो पारिवारिक सदस्य उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बटाला ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। जहां शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। कादियां के एसएचओ सुदेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। दूसरी तरफ मृतक के बेटे साहिब सिंह के बयान के आधार पर एएसआई शिव सिंह ने 174 की कार्रवाई करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो- 08जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- मृतक किसान प्रीतम सिंह की फाइल फोटो।