फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खानपुर में करवाए जाएंगे करीब 25 लाख के विकास कार्य

खानपुर में करवाए जाएंगे करीब 25 लाख के विकास कार्य

Sun, 20 May 2018 09:16 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खानपुर में करवाए जाएंगे करीब 25 लाख के विकास कार्य
खानपुर में कराए जाएंगे 25 लाख के विकास कार्य
विज्ञापन

विधायक अमित विज ने खानपुर में नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पठानकोट स्थित खानपुर में करीब 25 लाख के विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत खानपुर में 9.72 लाख से 1350 फुट लंबे नाले का निर्माण होगा। इससे खानपुर निवासियों राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त करीब 37 लाख से चार मरला क्वार्टर में गलियों नालियों का निर्माण कार्य भी शुरू किया है। यह जानकारी विधायक अमित विज ने खानपुर में नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद किया। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता रोहत कोहली के निवास स्थान पर एक सभा के दौरान खानपुर के लोगों की समस्याएं सुनी और गलियों नालियों का खुद जायजा लिया।

विधायक अमित विज ने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की तरफ से जनता के साथ किया हर वादा पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भविष्य में सफाई व्यवस्था भी दरुसत की जाएगी, जिससे गर्मियों के दिनों में पठानकोट में डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां पैदा न हो सकें। आने वाले दिनों में स्ट्रीट लाइटें भी लगाईं जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि जिन क्षेत्रों में पिछले लंबे समय से कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ और समस्याएं भी बरकरार हैं उन क्षेत्रों का विकास कार्य पहल के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो 02, लोगों की समस्याएं सुनते हुए विधायक अमित विज।
फोटो02ए, चार मरला क्वार्टर में निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए।
फोटो 02बी, खानपुर में नाले का निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed