फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   बटाला के विभिन्न गांव में 6 लोगों को सांप ने ड़ंसा

बटाला के विभिन्न गांव में 6 लोगों को सांप ने ड़ंसा

Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बटाला के विभिन्न गांव में 6 लोगों को सांप ने ड़ंसा
बटाला के विभिन्न गांव में 6 लोगों को सांप ने डंसा
विज्ञापन

हालत बिगड़ी तो पहुंचाया बटाला के सिविल अस्पताल
चार को इलाज के बाद डॉक्टरों ने दी छुट्टी, दो उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। दिन ब दिन सांपों का आतंक क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। बटाला क्षेत्र के अधीन विभिन्न इलाकों में दो महिलाओं समेत 6 लोगों को सांप ने डंस लिया। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया है। वहीं, 4 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सतनाम सिंह पुत्र कुनन सिंह निवासी मिश्रपुरा ने बताया कि वह अपने खतों में काम कर रहा था। तभी अचानक उसे सांप ने काट लिया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। उसके शोर मचाने पर उसके पारिवारिक सदस्यों की ओर से सिविल अस्पताल बटाला में दाखिल करवाया गया। इसी तरह, सुनीता पत्नी प्रभात निवासी जैतोसर्जा ने बताया कि वह रात के समय घर से बाहर आई तो उसे अचानक सांप ने काट लिया। बाद में उसके पारिवारिक सदस्यों की ओर से उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, प्रमोद पुत्र जसबीर सिंह निवासी उधनवाल ने बताया कि वह उधनवाल शैलर पर काम करता है। शाम को जब वह शैलर का एक गेट बंद कर रहा था तो उसने देखा कि उसके पास पड़ी एक लकड़ी के गठठे के उपर सांप बैठा हुआ था। उसके देखते ही देखते सांप ने उसके पैर पर काट लिया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे शैलर मालिकों द्वारा उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया। इसी तरह, सतनाम सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी तलवंडी चुरां, रजिंदर कौर पत्नी रछपाल सिंह निवासी मड़ियांवाल, हरमन पुत्र मनजीत सिंह निवासी सनैय्या को भी सांप ने काट लिया, जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया। अस्पताल में दाखिल सुनीता और प्रमोद का इलाज बटाला के सिविल अस्पताल में चल रहा है जबकि सतनाम सिंह, राजिंदर कौर,हरमन और सतनाम सिंह को डाक्टरों ने छुट्टी दे दी है। गौरतलब है कि जुलाई औैर अगस्त महीने में उमस के कारण सर्पदंश का कहर हर साल बढ़ जाता है। आम तौर कलानौर क्षेत्र में सर्पदंश के बहुत ज्यादा केस देखने को मिलते हैं। इसलिये कलानौर में वहां के सरकारी अस्पताल में सांप के काटने के इलाज के लिये विशेष व्यवस्था है, लेकिन अब सर्पदंश का सिलसला बटाला क्षेत्र में भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed