{"_id":"5b02f7df4f1c1be2408b6db9","slug":"161526921183-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मनदीप जैसे जांबाजो के बलिदान के सदके राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार-एसडीएम 17-09-15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मनदीप जैसे जांबाजो के बलिदान के सदके राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार-एसडीएम 17-09-15
Updated Mon, 21 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटालियन के मास्टर शूटर थे मनदीप, मारे थे 18 आतंकी: कमांडेंट
एसडीएम ने कहा-जिन्होंने बेटे को कुर्बान किया, ऐसे माता-पिता को नमन
सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से मनदीप की शहादत को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। दस दिन पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में चिनार गांव में पाक प्रशिक्षित आतंकियों से लड़ते हुए शहादत का जाम पीने वाले सीआरपीएफ की 182 बटालियन के 27 वर्षीय कांस्टेबल मनदीप कुमार की अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह उनके पैतृक गांव खुदादपुर के गुरुद्वारा साहिब में शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। समारोह में मुख्यातिथि एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल ने कहा कि शहीद मनदीप जैसे जांबाज सैनिकों के बलिदानों के सदके ही राष्ट्र एकता व अखंडता बरकरार है। उन्होंने कहा कि वह शहीद के माता पिता को नमन करते है, जिन्होंने अपना इकलौता बेटा देश पर कुर्बान कर शहीद परिवार होने का गौरव हासिल किया है। ऐसे शूरवीरों की शहादत का मोल कोई भी शासन व प्रशासन चुका नहीं सकता। जिला प्रशासन शहीद परिवारों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने हेतु वचनबद्ध है। इस परिवार को पंजाब सरकार की ओर से सभी सुविधाएं शीघ्र मुहैया करवाई जाएंगी।
बटालियन का मास्टर शूटर था मनदीप: कमांडेंट
सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जालंधर के कमांडेंट बीएस जून ने कहा कि मनदीप की शहादत से हमारे जवान हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह यूनिट में मास्टर शूटर के नाम से जाने जाते थे तथा एसओजी टीम के बहादुर कमांडो थे, जो हर ऑपरेशन में वालंटियर होते थे। जिनकी टीम ने पिछले वर्ष 18 आतंकियों को मौत की नींद सुलाया तथा इस साल तीन इनामी आतंकियों को भी ढेर किया। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के जवान मनदीप की शहादत का बदला अवश्य लेंगे, क्योंकि किसी भी आतंकी की आयु तीन माह से ज्यादा नहीं होती। इस अवसर पर उन्होंने सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल राजीव राय भटनागर का शोक संदेश परिवार को भेंट किया।
शहीदों के परिजन राष्ट्र के गौरव : कुंवर विक्की
परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि शहादत का जज्बा पारिवारिक संस्कारों से पैदा होता है और शहीदों के परिजन पूरे राष्ट्र का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि वह शहीद मनदीप की माता की बहादुरी को सलाम करते हैं, जिन्होंने अपने शहीद बेटे की अंतिम यात्रा पर उसकी अर्थी को कंधा देकर आतंक के पोषक पाकिस्तान को संदेश दिया कि हिंदुस्तान की माताओं के कंधों में अब भी इतनी ताकत है, वह अपने बेटे को कंधा देकर श्मशान तक ले जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी परिषद इस परिवार को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए चट्टान की तरह उनके साथ है। सुरिंदर सिंह कंडी ने कहा कि सीआरपीएफ एक्ससर्विसमैन एसोसिएशन शहीद मनदीप की शहादत को अमर रखने के लिए उनके गांव के स्कूल में उनकी प्रतिमा स्थापित करवाएगी, ताकि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र मनदीप सिंह की शहादत से प्रेरणा ले सकें।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह में ये रहे मौजूद
इनके अलावा शहीद की माता कुंती देवी, पिता नानक चंद, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जालंधर के कमांडेंट बीएस जून, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल सतवीर सिंह, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, सीआरपीएफ एक्ससर्विसमैन एसोसिएशन पंजाब के प्रधान सुरिंदर सिंह कंडी, नायब तहसीलदार महिंदर पाल, शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह, मनजीत सिंह डाला, ग्राम सुधार सभा बहरामपुर के अध्यक्ष ठाकुर विजय सलारिया ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होकर शहीद मनदीप कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
21जीडीआर2-शहीद के माता पिता को सम्मानित करते हुए एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, कुंवर रविंदर विक्की, कमांडेंट बीएस जून व अन्य