फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   खाद्य व आपूर्ति मंत्री को समस्याएं बताईं

खाद्य व आपूर्ति मंत्री को समस्याएं बताईं

Sun, 06 May 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 06 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खाद्य व आपूर्ति मंत्री को समस्याएं बताईं
खाद्य व आपूर्ति मंत्री को समस्याएं बताईं
विज्ञापन

पठानकोट। पंजाब डिपो होल्डर एसोसिएशन के सदस्य नवनियुक्त खाद्य व आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु को पंजाब प्रधान सुरिंद्र सिंह मिंडा की अध्यक्षता में मिले। एसोसिएशन के जिला प्रधान रामपाल महाजन ने बताया कि उन्होंने मंत्री को डिपो होल्डरों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। इनमें डिपो होल्डरों को मासिक वेतन देने, पिछली बनती कमीशन, गरीब परिवारों का गेहूं हर महीने दिया जाए शामिल किया जाए। आशु ने सभी को आश्वासन दिलाया कि सूबे के करीब 22 हजार राशन डिपो होल्डरों को एक बार फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार हर डिपो होल्डर को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट एवं आटा-दाल योजना के अंतर्गत अपने डिपुओं पर वितरण किए गेहूं की बकाया पड़ी कमीशन को जारी करेगी, वहीं डिपो मालिकों को मासिक मान भत्ता भी अदा किया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन शाम लाल पंजोत, गनपत राय, धर्मपाल बर्मा, कपिल शर्मा, संदीप शर्मा, विक्रम गुप्ता और राजकुमार समेत अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed