फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सभी को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा- बब्बेहाली

सभी को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा- बब्बेहाली

Sat, 17 Mar 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सभी को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा- बब्बेहाली
कोई नेता व वर्कर पार्टी की छवि को खराब करता है तो होगी कार्रवाई: बब्बेहाली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गुरदासपुर के नव नियुक्ति अकाली दल बादल के पूर्व विधायक जिला प्रधान ने पद संभालते ही पार्टी को एकजुट करने तथा पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों के लिए कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि पार्टी हाई कमान की ओर से मुझे जिले की प्रधानगी पार्टी को एकजुट करने के लिए सौंपी गई है। इसलिए सभी को साथ लेकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। लेकिन अगर कोई नेता व वर्कर पार्टी की छवि को खराब करने के लिए अपने स्तर पर बयानबाजी करता है तो उसके खिलाफ भी पार्टी नियमों के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुरबचन सिंह बब्बेहाली गुरदासपुर के गुरद्वारा सिंह सभा में आयोजित अपनी पहली जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। जहां हर हलके के विधायक तथा पूर्व विधायक शामिल हुए। यह बैठक शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से 20 मार्च को किए जा रहे विधान सभा के घेराव की तैयारियों को लेकर रखी गई थी। पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने इस मौके पर कहा कि पिछले समय के दौरान पार्टी में कई खामियां सामने आई है। इसके चलते विधान सभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। अगर उन्हें दूर न किया गया तो आगे भी उनके लिए सत्ता हासिल करना संभव नहीं होगा। इस लिए सभी को उन खामियों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। नई जनहित योजनाओं को लागू करना तो दूर की बात, पहले से चल रही योजनाएं भी बंद कर दी गई। बब्बेहाली ने कहा कि उन्हें जिला प्रधान बनाने के लिए जिले की समूह लीडरशिप की ओर से उनकी सिफारिश की गई है। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को साथ मिल कर कार्य करना होगा।
बब्बेहाली ने कहा कि हर हलके में अकाली वर्करों पर झूठे मामले दर्ज हो रहे है। समय आने पर इसका उचित जवाब दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को अकाली दल की ओर से विधान सभा का घेराव किया जा रहा है। जिसमें जिले के सभी हलकों से बसें व अन्य गाड़ियां चलाई जाएगी, ताकि प्रर्दशन में बड़ी सं या में वर्करों को ले जाकर पंजाब सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा सके।
विज्ञापन

बटाला के विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने कहा कि कांग्रेस का झूठ लोगों के सामने आ चुका है। झूठ के सहारे कोई भी अधिक दिन नहीं चल सकता। किसी भी वर्कर को झूठे पर्चो से घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब सरकार की पोल एक साल में ही खुल गई है। अगर 2019 में लोक सभा के साथ विधान सभा चुनाव भी होते है तो गठबंधन को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तथा स्पीकर पंजाब निर्मल सिंह काहलों ने कहा कि सरकार के एक साल के कार्यकाल दौरान ही जिस तरह से अकाली दल की पोल खोल रैलियों को समर्थन मिल रहा है, उससे साफ दिखाई दे रहा है कि आने वाला समय फिर से अकाली-भाजपा का है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की घोषणा के मुताबिक अगर टयूबवेलों पर मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।

भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया ने कहा कि कैप्टन सरकार की ओर से चुनाव से पहले घर घर जाकर लोगों से लिखित में वादे किए गए थे। उन्हें अब पूरा नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से हर साल 25 हजार नौजवानों को नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को विधान सभा हलका कादियां और गुरदासपुर के बेरोजगारों के लिए उनके परमानंद में स्थित कार्यालय में इंटरव्यू रखी गई है। 6 को फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक व बटाला के नौजवानों की इंटरव्यू होगी।
17जीडीआर13- संबोधन करते जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed