{"_id":"5a2c0e154f1c1bd0408bbb8e","slug":"161512836629-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवान ने फंदा लगा कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवान ने फंदा लगा कर दी जान
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर। पुलिस थाना भैणी मिया खां के अधीन पड़ते गांव गुन्नोपुर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गांव गुन्नोपुर निवासी राणा पुत्र सूरती लाल का कुछ माह पहले ही विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। शनिवार को जब उसके पारिवारिक सदस्य घर से बाहर थे तो राणा ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना गांव निवासियों की ओर से पुलिस थाना भैणी मिया खां को की गई। इसके बाद एएसआई सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।