फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   161 Indians living illegally in America will be sent back

गैरकानूनी ढंग से अमेरिका में रह रहे 161 भारतीय भेजे जाएंगे वापस

Sat, 16 May 2020 05:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
161 Indians living illegally in America will be sent back
गैरकानूनी ढंग से अमेरिका में रह रहे 161 भारतीयों को डिपोट कर एक विशेष विमान से भारत वापस भेजा जा रहा है। इन भारतीयों में 56 पंजाब और 76 हरियाणा से संबंधित हैं। 29 यात्री गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और तमिलनाडु के हैं।
विज्ञापन

अमेरिका से एक विशेष विमान से यह सभी भारतीय 19 मई को श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। अमृतसर हवाई अड्डे पहुंच रहे इन नागरिकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से एक महिला हरियाणा के कैथल, एक कुरुक्षेत्र और एक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है। इनमें से 15 लोगों की आयु 20 वर्ष से कम है। इस उड़ान से लौटने वाला होशियारपुर का एक निवासी 59 साल का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह भारतीय गैरकानूनी ढंग से अमेरिका में रह रहे थे। अमेरिका के अलग-अलग राज्यों टैक्सस, एरिजोना, कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन के हिरासती केंद्रों में बंद थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा देश में अवैध ढंग से रह रहे सभी देशों के नागरिकों को उनके देशों में पहुंचाने के लिए शुरू किए ‘स्पेशल हाई-रिस्क चार्टर’ अभियान शुरू किया गया है। इन भारतीयों को कोरोना के कारण 14 दिनों तक अनिवार्य रूप में क्वारंटीन केंद्रों में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अमृतसर हवाई अड्डे के अधिकारियों को अमेरिका से आ रहे इन भारतीयों के बारे में जानकारी मिल गई है। पंजाब के सभी नागरिकों को उनके शहरों में पहुंचाया जाएगा। विशेष बसों के माध्यम से हरियाणा के लोगों को भी निर्धारित क्वारंटीन केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed