{"_id":"5d2375618ebc3e6cc8024ceb","slug":"15626048708-amritsar-news106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननकाना साहिब से शुरू होने वाले नगर कीर्तन का अटारी सड़क सीमा पर होगा स्वागत, करेंगे विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननकाना साहिब से शुरू होने वाले नगर कीर्तन का अटारी सड़क सीमा पर होगा स्वागत, करेंगे विश्राम
Tue, 09 Jul 2019 11:42 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 25 जुलाई को निकाले जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन की रूपरेखा तैयार करने के लिए कमेटी प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोंवाल द्वारा गठित कमेटी की पहली बैठक का आयोजन सोमवार को हुआ। एसजीपीसी के मुख्य दफ्तर में आयोजित इस बैठक में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित कई सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में नगर कीर्तन के रूट को अंतिम रूप दिया गया।
कमेटी के मुखिया और एसजीपीसी के सदस्य जत्थेदार तोता सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा ननकाना साहिब से 25 जुलाई को शुरू होगा। इसी दिन इंटरनेशनल नगर कीर्तन पाकिस्तान वाघा सीमा से अटारी सड़क सीमा पर पहुंचेगा जहां नगर कीर्तन का शानदार स्वागत किया जाएगा। अटारी सीमा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में संत महापुरुष, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, सभा सोसाइटी के गणमान्य व्यक्ति और संगत शामिल होगी। नगर कीर्तन के सम्मान के लिए स्कूली बच्चे, बैंड पार्टियां और गतका पार्टियां भी शामिल की जा रही हैं।
जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन में शामिल देश-विदेश की संगत 25 जुलाई को अमृतसर में रात्रि विश्राम करेगी। 26 जुलाई को नगर कीर्तन डेरा बाबा नानक के लिए रवाना होगा। नगर कीर्तन 22 अगस्त तक कौन-कौन से रूट से देश के अन्य राज्यों में जाएगा, इसके लिए बैठक में योजना बना ली गई है। एसजीपीसी ने अपने सभी प्रचारकों और मिशन इंचार्जों को इस नगर कीर्तन में शामिल होने व प्रबंध करने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं। इस अवसर पर एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, जत्थेदार गुलजार सिंह रणिके, दिल्ली कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, कार्यकारिणी सदस्य बाबा गुरमीत सिंह, भाई राम सिंह और करनैल सिंह पंजोली मौजूद थे।