फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   देहाती पुलिस ने मनचलों के विरुद्ध %शक्ति टीम% का किया गठन

देहाती पुलिस ने मनचलों के विरुद्ध %शक्ति टीम% का किया गठन

Mon, 24 Jun 2019 10:04 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
देहाती पुलिस ने मनचलों के विरुद्ध %शक्ति टीम% का किया गठन
अमृतसर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के लिए एसएसपी (देहाती) बिक्रमजीत सिंह दुग्गल ने महिला पुलिस जवानों पर आधारित शक्ति टीम का गठन किया है। प्रदेश में अपनी तरह के इस पहले प्रयास को जमीन पर उतार दिया गया है। नव गठित शक्ति टीम को रवाना करने के बाद एसएसपी ने कहा कि यह टीम महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।
विज्ञापन

शक्ति टीम भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, लड़कियों के स्कूलों, कॉलेजों और बसों में महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ करने वाले मनचलों की खुफ़िया तौर पर जांच करेगी। टीम इन मनचलों को पकड़ेगी और उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलवाएगी। महिला पुलिस जवान सादा व पुलिस की वर्दी में वहां तैनात रहेंगे, जहां छेड़-छाड़ की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इन सभी पुलिस कर्मचारियों को एरिया के अनुसार काम बांट दिया गया है। इसके साथ ही शक्ति टीम पुलिस कंट्रोल रूम हेल्प लाइन नंबर-112 और महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी नंबर 91155-55212 पर शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर जाएगी। कंट्रोल रूम से जारी आदेशों के अतिरिक्त यह टीम नोडल अफसर मनप्रीत कौर के निर्देशों पर काम करेगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि जहां भी महिलाओं व लड़कियों को छेड़ने की घटना होगी, यह टीम वहां से मनचलों को पकड़ कर संबंधित थाने में लेकर आएगी। ऐसे लोगों की उनके पारिवारिक सदस्यों की हाजिरी में काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed