{"_id":"5d0e5d708ebc3e781016a958","slug":"15612224968-gurdaspur-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के रोष के चलते धारीवाल शहर आधे दिन तक रहा बंद, दोपहर को खुली दुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के रोष के चलते धारीवाल शहर आधे दिन तक रहा बंद, दोपहर को खुली दुकाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर। कस्बा धारीवाल के वार्ड नंबर 2 के उपचुनावों के नतीजे के खिलाफ भाजपा-अकाली दल के आह्वान पर शनिवार को धारीवाल शहर आधे दिन तक बंद रहा। शहर बंद करवाने और रोष प्रदर्शन करने में अहम भूमिका अकाली दल की रहीऔर भाजपा के लोग इक्का दुक्का ही नजर आए। बंद पूरा दिन का घोषित किया गया था। लोगो ने अपनी दुकानें केवल 12 बजे तक ही बंद रखीं।
अकाली दल-भाजपा के चंद लोगों ने चक्का जाम भी किया। इसके बाद तहसीलदार गुरदासपुर अमरजीत सिंह को मांगपत्र देकर प्रिजाइडिंग अफसर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। अकाली भाजपा का आरोप लगाया कि पुलिस ने कांग्रेस की शह पर काम किया और धक्का करते हुए उन पर लाठीचार्ज भी किया। उनका कहना था कि भाजपा उम्मीदवार गोरी बल्गण को अगवा किया गया और बिना ईवीएण दिखाए नतीजे घोषित कर 80 मतों से चुनाव कांग्रेस को जिता दिया गया।
भाजपा जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल, शिरोम णि अकाली दल बादल के संगठन सचिव गुरइकबाल सिंह माहल, नगर कौंसिल कादियां के प्रधान जरनैल सिंह माहल, सीनियर नेता कंवलप्रीत सिंह काकी, गुरिंदरपाल सिंह गोरा की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार गौरी बल्गण ने मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा। उम्मीदवार गौरी बल्गण ने मांग पत्र में आरोप लगाए कि नतीजा घोषित करने की बजाए प्रिजाइडिंग अफसर ने मुझे जबरन बिना किसी महिला पुलिस कर्मचारी किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया और मुझे धमका कर खाली कागज में साइन करवा लिए। उन्होने कहा कि प्रिजाइंडिग अफसर पर अगवा करने तथा जबरन हस्ताक्षर करवाने का मामला दर्ज किया जाए।