{"_id":"5d0d08058ebc3e55de77c38f","slug":"15611350944-amritsar-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम उपचुनाव की दोनों सीटों पर जीत हासिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम उपचुनाव की दोनों सीटों पर जीत हासिल की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमृतसर। कांग्रेस ने नगर निगम सदन के लिए दो वार्डों 50 और 71 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने वार्ड नंबर 50 में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वहीं वार्ड नंबर 71 की सीट अकाली दल से छीन ली। वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस उम्मीदवार बीबी राजबीर कौर ने भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार जुड्डो को 2194 मतों से पराजित किया। कुल पड़े 5616 वोटों में से बीबी राजबीर कौर को 3861 मत मिले। राजकुमार जुड्डो को 1667 मत मिले। आजाद उम्मीदवार विशाल जोशी को 56 मत मिले। इस उपचुनाव में 32 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। वार्ड नंबर 71 के उपचुनाव में कांग्रेस की गुरमीत कौर ने शिअद की उम्मीदवार जतिंदर कौर को 34 वोट से हराया। कुल पड़े 4576 वोटों में से गुरमीत कौर को 2227 मत मिले। जतिंदर कौर को 2193 मत मिले। आजाद उम्मीदवार जसवंत कौर को 57 और राजवंत कौर को 51 मत मिले। 48 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
उपचुनाव में वार्ड नंबर 71 के बूथ नंबर 1, 2 और 3 के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। अकाली वर्कर गोल्डी ने कांग्रेसी काउंसिलर पर अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया। कांग्रेसी काउंसिलर महेश खन्ना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अकाली वर्कर अपनी हार देख डर गए हैं, जिस कारण उन पर यह झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। हालात बिगड़ते देख मौके पर एआरपी फोर्स तैनात कर दी गई। वार्ड नंबर 50 के पार्षद गुरदीप पहलवान की पिछले वर्ष गैंगस्टरों ने हत्या कर दी थी। 2017 में हुए निगम चुनाव में गुरदीप पहलवान ने राज कुमार जुड्डो को 3064 मतों से पराजित किया था। वार्ड नंबर 71 की शिअद पार्षद परमजीत कौर का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। निगम चुनाव में परमजीत कौर ने निगम चुनाव में कांग्रेस की निर्मल कौर को 402 मतों से पराजित किया था। वार्ड नंबर 37 के पार्षद कांग्रेसी पार्षद हरदीप सिंह शीह गोल्डी का 29 अप्रैल को हार्ट अटैक से देहांत हो गया था। इस वार्ड का चुनाव अभी होना है।