{"_id":"5b6483294f1c1b913e8b4f72","slug":"151533313833-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक के पास स्टोर किया था हजारों टन क्रशर मेटीरियल, एसडीएम ने किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक के पास स्टोर किया था हजारों टन क्रशर मेटीरियल, एसडीएम ने किया सीज
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल ट्रैक के पास स्टोर क्रशर मैटीरियल सीज
एसडीएम ने शाम 7 बजे की कार्रवाई, पौने 8 बजे आया मालिक बोला मैं रेलवे का ठेकेदार
डॉक्यूमेंट की जांच कर रहे है माइनिंग और एक्साइज विभाग के अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सुंदर नगर स्थित रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा हजारों टन कंस्ट्रक्शन मैटीरियल (रेत-बजरा) को जिला प्रशासन ने देर शाम कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। हालांकि एक व्यक्ति को खुद को रेलवे का ठेकेदार बताते हुए मैटीरियल पर अपना दावा किया है।
डीसी के आदेश पर शाम 7 बजे एसडीएम अमित महाजन, एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट और माइनिंग अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। आधा घंटा जांच करने के दौरान किसी ने सामान पर मलकियत नहीं जताई। इस पर एसडीएम अमित महाजन ने माल को सीज कर दिया। इसके बाद करीब पौने 8 बजे माल पर दावा जताने पहुंचे व्यक्ति ने खुद को रेलवे का बल्क प्रोड्यूसर बताकर सारे कागजात होने का दावा किया। दावा साबित करने के लिए व्यक्ति को कागजों सहित एसडीएम और डीसी के सामने पेश होने के आदेश दिए हैं।
एसडीएम ने बताया कि डीसी पठानकोट को शिकायत मिली थी कि रेलवे ट्रेक के पास अज्ञात व्यक्ति ने भारी मात्रा में रेत और बजरी डंप की है, जिसके चलते डीसी ने उन्हें मौके पर भेजा। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एक्साइज और माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने आसपास के लोगों से माल के मालिक के बारे पूछताछ की पर किसी ने क्लेम नहीं किया। एसडीएम ने बताया कि व्यक्ति ने दावा पेश किया है तो उसके डॉक्यूमेंट मंगवाएं हैं, एक्साइज और माइनिंग विभाग के अधिकारी कागजात चैक करने के बाद जो भी रिपोर्ट देंगे उसके बिहाव पर कार्रवाई की जाएगी।