फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सिविल अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीज पीने के लिए घर से लाएं पानी

सिविल अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीज पीने के लिए घर से लाएं पानी

Tue, 31 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में इलाज करवाने वाले मरीज पीने के लिए  घर से लाएं पानी
सिविल अस्पताल में पानी की दो मशीनें दोनों खराब
विज्ञापन

-मरीजों और तीमारदारों को उठानी पड़ रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन। तरनतारन के सिविल अस्पताल की इमारत चाहे करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई है। लेकिन इस इमारत में मरीजों को पानी तक नसीब नहीं हो रहा जहां पर लगी हुई पानी की दो मशीनें खराब हैं। अस्पताल में दाखिल मरीजों और इलाज करवाने आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को पीने का पानी लेने के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में आए मरीजों के परिजनों अमर सिंह, दिलबाग सिंह, सतनाम सिंह, रोशन लाल, सीमा, प्रभजीत ने कहा कि सिविल अस्पताल तरनतारन की इमारत तो बहुत बड़ी है पर यहां पर पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। अस्पताल में दो मशीनें हैं, दोनों ही बंद है। इसके कारण उन्हें अस्पताल के बाहर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि सिविल अस्पताल में मरीजों को पानी को लेकर आ रही इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए।

इस संबंध में जिला सेहत अधिकारी डॉ. विजेंद्र कुमार ने कहा कि गत 2 दिनों से पानी की मशीन खराब थी। इनके बारे में उन्होंने सीनियर मेडिकल ऑफिसर को बता दिया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही इन मशीनों को ठीक करवा लिया जाएगा। पानी तो जीवन की जरूरत है इसके लिए मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो-31भनस्क्त्रस्ञ्जक्त्रस्हृ01- सिविल अस्पताल में बंद मशीनों की जानकारी देते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed