{"_id":"5b3f9dc34f1c1b54238b4d5b","slug":"151530895811-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रहित में प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज मरते नहीं अमर हो जाते है-एसडीएम बल्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रहित में प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज मरते नहीं अमर हो जाते है-एसडीएम बल्ल
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने नम आंखों से वीरचक्र विजेता की शहादत को किया नमन
-एसडीएम ने कहा- राष्ट्र पर प्राणों की आहुति देने वाले अमर हो जाते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। कारगिल युद्ध में शहादत का जाम पीने वाले वीर चक्र विजेता सूबेदार निर्मल सिंह का 19वां श्रद्धांजलि समारोह शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर विक्की की अध्यक्षता में गांव पुरानाशाला में शहीद के नाम पर बने पेट्रोल पंप पर आयोजित किया गया। इसमें एसडीएम सकत्तर सिंह बल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम सकत्तर सिंह बल ने कहा कि मौत एक अटल सच्चाई है, मगर समाज सेवा, परोपकार व राष्ट्रहित में प्राणों की आहुति देने वाले मरते नहीं, बल्कि अमर हो जाते है। इस लिए आज समय की पुकार है कि हम इन शहीदों की सोच पर पहरा देते हुए समाज में फैली नशे जैसी नामुराद बिमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए पंजाब सरकार ने जो अभियान छेड़ा है, उसका हिस्सा बने और नशे में डूबी युवा पीढ़ी को इस दल-दल से बाहर निकालने का प्रयास करें। यहीं इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शहीद परिवारों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है।
परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि शहादत का जज्बा पारिवारिक संस्कारों से पैदा होता है और वह परिवार धन्य है, जिन्हें शहीदों के परिजन कहलाने का गौरव प्राप्त होता है। देशवासी इनके लाड़लों की शहादत का मोल अदा नहीं कर सकते। सिर्फ इन्हें मान-सम्मान देकर ही हम इनका मनोबल बढ़ा सकते हैं।
इस मौके पर बीएसएफ हेड क्वार्टर गुरदासपुर के सहायक कमांडेंट आपरेशन बलबीर सिंह दुकिया, डीएसपी मनोज ठाकुर, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह, शहीद सिपाही नरेश सलारिया के पिता कैप्टन काबल सिंह, जिला परिषद सदस्य परमजीत कौर, गुरदासपुर नगर कौंसल की पूर्व प्रधान संतोष रियाड़, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के फील्ड अफसर सूबेदार जगदीश सिंह, 24 सिख रेजिमेंट के सूबेदार जसविंदर सिंह, कैप्टन सेवा सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
06जीडीआर5-शहीद सूबेदार निर्मल सिंह के परिजनों को सम्मानित करते हुए एसडीएम सकत्तर सिंह बल्ल, सहायक कमांडेंट बलबीर सिंह, डीएसपी मनोज ठाकुर, एन.पी सिंह व अन्य