{"_id":"5b3e497e4f1c1b0d278b4a33","slug":"151530808702-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलवा ब्रिज पर गलत दिशा में चलाने वाले लोगों को किया सैमीनार लगाकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलवा ब्रिज पर गलत दिशा में चलाने वाले लोगों को किया सैमीनार लगाकर किया जागरूक
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत दिशा में चलने वालों के लिए लगाया सेमिनार
पठानकोट। पठानकोट के जालंधर-जम्मू बाईपास पर स्थित नलवा ब्रिज पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों को ट्रैफिक एजुकेशन सेल की तरफ से सेमिनार लगाकर जागरूक किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक प्रभारी नरेश महाजन उपस्थित हुए और उन्होंने शॉर्टकट के चक्कर में ब्रिज पर गलत दिशा में वाहन चला रहे चालकों को रोककर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। महाजन ने बताया कि उन्हें पता चला था कि नलवा ब्रिज पर लोग गलत दिशा में वाहन चला कर सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं, इसलिए वीरवार को नलवा ब्रिज पर सेमिनार लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण कोई बड़ी सड़क दुर्घटना हो सकती है। इसलिए वाहन चालकों को चाहिए कि गलत दिशा में वाहन ना चलाएं। इसी प्रकार एएसआई देव राज व ट्रैफिक मार्शल विजय पासी ने भी गलत दिशा में वाहन चला रहे लोगों को ट्रैफिक चिह्न बताए। इस मौके पर एएसआई देवराज, ट्रैफिक मार्शल विजय पासी, हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, नरिंद्र कुमार, एचसी प्रदीप कुमार, हरनाम, धर्मपाल उपस्थित थे
फोटो 06, सेमिनार लगाकर नौजवानों को जागरूक करते हुए