फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   वार्षिक इंटर कॉलेज कल्चरल एंड टेक्निकल उत्सवह्ण गोल्डन कॉलेज में धूमधाम से हुआ संपन्न

वार्षिक इंटर कॉलेज कल्चरल एंड टेक्निकल उत्सवह्ण गोल्डन कॉलेज में धूमधाम से हुआ संपन्न

Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक इंटर कॉलेज कल्चरल एंड टेक्निकल उत्सवह्ण गोल्डन कॉलेज में धूमधाम से हुआ संपन्न
रंगोली में एसडी कॉलेज विजेता
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कॉलेजों के विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से संबंधित गोल्डन कॉलेज ऑफ इंजीनियर एंड टेक्नोलॉजी, गोल्डन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, गोल्डन पॉलीटेक्निक कॉलेज के संयुक्त प्रयास से शानदार वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। इस का नाम गोल्डन कल्चरल एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल उत्सव 2018 रखा गया। कॉलेज के खुले मैदान में सजे समारोह में एडीसी (जनरल) विजय स्याल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में लगभग 25 कॉलेजों ने हिस्सा लिया। घोषित नजीतों के अनुसार रंगोली, एक्सटेंपोर एवं डिबेट प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज पहले स्थान पर रहा। जबकि रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिता में शांति देवी आर्य कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार कोरियोग्राफी एवं भांगड़ा में ए एंड एम कॉलेज पहले स्थान पर रहा। जबकि भांगड़ा में एमएसआईईटी दीनानगर ने दूसरा और एसएसआईएमटी दीनानगर ने तीसरे स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सोलो सांग प्रतियोगिता में एसएसएम कॉलेज पहले, ए एंड एम कॉलेज दूसरे, शांति देवी एवं गुरू अर्जुन देव कॉलेज धारीवाल संयुक्त तौर पर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं सोलो डांस में ए एंड एम कॉलेज ने पहला, शांति देवी कॉलेज ने दूसरा, एसएसएम व एसएस कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार फैशन शो प्रतियोगिता में शांति देवी कॉलेज पहले, ए एंड एम कॉलेज दूसरे स्थान हासिल किया। जबकि ओरने को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं रीजनल कैंपस जीएनडीयू ने डिबेट में दूसरा, जबकि एसडी कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार गोल्डन कॉलेज ऑफ एजुकेशन क्विज मुकाबले में पहले स्थान पर रहा। कार्यक्रम के अंत में गोल्डन ग्रुप प्रबंधकों ने मुख्यातिथि एडीसी स्याल व अन्य शख्सियतों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब प्रधान अनिल महाजन, रवेल सिंह, दीपक महाजन, गुरदेव सिंह, प्रिंसिपल राजीव महाजन के अलावा कॉलेज स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

29जीडीआर7-दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ करते हुए एडीसी विजय स्याल
29जीडीआर8- विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करता हुआ कालेज प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed