फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   राकेश कुमार के घर में छाया मातम, लोगों का लगा तांता

राकेश कुमार के घर में छाया मातम, लोगों का लगा तांता

Tue, 20 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
राकेश कुमार के घर में छाया मातम, लोगों का लगा तांता
‘विदेश मंत्री ने कही थी बेटे के बांग्लादेश में काम करने की बात’
विज्ञापन

दादी का लाडला था राकेश कुमार, घर पर छाया मातम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की घोषणा के बाद इराक में कई सालों से लापता कादियां के मोहल्ला हरीजन के राकेश कुमार (21) के घर पर मातम छा गया। भाई दीपक और पिता मदन लाल ने बताया कि राकेश कुमार 2013 में इराक की कंपनी तारीक नूर अलहुदा कमटिन 22 में रोजगार के लिए गया था। 16 जून 2014 को उससे फोन पर अंतिम बार बात हुई। उसने हमें बताया था कि हमारी कंपनी पर आतंकवादियों का कब्जा हो चुका है। वह हमें यहां से कहां ले जा रहे हैं, कोई पता नहीं है। इसके बाद हमारी उससे बात नहीं हुई। इस घटना के बारे में हमने एक पत्र नायब तहसीलदार कादियां को दिया था। दादी भी अपने लाडले की तस्वीर लिए बहुत भावुक थी।

दीपक और मदन लाल ने बताया कि वह बीते कई सालों से विदेश मंत्रालय के चक्कर काटते रहे, लेकिन हमें सही सूचना मंत्रालय ने आज तक नहीं दी। जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से लापता परिवार वाले मिले तो वह यही कहतीं कि आपके बेटे बांग्लादेश में कहीं काम कर रहे हैं, हम पता कर रहे हैं। आज जब सदन में उनसे पूछा गया तो कह रही है वह मर चुके हैं, यह हमारे साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि राकेश अब दुनिया में नहीं रहा, लेकिन हमारी खबर लेने कोई सरकारी अफसर नहीं आया है। पारिवारिक सदस्यों ने सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से मांग की है कि राकेश कुमार के बूढे़ हो चुके परिजनों को सहारा दिया जाए।
विज्ञापन


फोटो 20जीडीआर010, 011- राकेश कुमार का फाईल चित्र
20जीडीआर013- फोटो लेकर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed