फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गंदे पानी की निकासी को लेकर गांव वासियों ने दिया चार घंटे धरना

गंदे पानी की निकासी को लेकर गांव वासियों ने दिया चार घंटे धरना

Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
गंदे पानी की निकासी को लेकर गांव वासियों ने दिया चार घंटे धरना
गंदे पानी की निकासी के लिए चार घंटे धरना
विज्ञापन

गांव फज्जूपुर के मोेहल्ला भुट्ठे वाली गली में गंदे पानी से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
धारीवाल (गुरदासपुर)।
गांव फज्जूपुर के मोेहल्ला भुट्ठे वाली गली में खड़े रहते गंदे पानी की निकासी के लिए गांववासियों ने जीटी रोड पर करीब चार घंटे जाम लगाया। उन्होंने अपनी मुश्किल का हल करने के लिए प्रशासन से मांग की।

वक्ताओं ने पंजाब सरकार, बीडीपीओ धारीवाल और संबंधित पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि उनके मोहल्ले में गंदे पानी की निकासी के ठोस हल की मांग पर वह मुख्यमंत्री, विधायक, डीसी के अलावा अन्य कई उच्चाधिकारियों को मांग पत्र सौंपा चुके हैं। इससे गंदे पानी की बदबू से यहां लोगों का जीना दूभर हुआ है। वहीं पीने वाला पानी भी दूषित हो चुका है। इससे कुछ मौतें भी हो चुकी है, मगर प्रशासन अधिकारियों की अनदेखी से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वक्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जितनी देर तक गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान नही होता, उतनी देर उनका धरना जारी रहेगा। धरने में करीब चार घंटे का समय बीत जाने के बाद बीडीपीओ धारीवाल कंवलजीत कौर, डीएसपी मनजीत सिंह, थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने धरनाकारियों से बैठक कर उनको आश्वासन दिलाया कि उनके मोहल्ले के गंदे पानी का निकास का प्रबंध कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। इसके बाद धरनाकारियों ने अपना धरना चेतावनी देकर उठा लिया कि अगर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो वह फिर से धरना देने को मजबूर होंगे। इस दौरान कुलदीप जज, पंकज लेहल, अशोक कुमार, दीपक कुमार, मुहब्बत रवि, अभी, विवेक बेदी, रविंदर और राकेश भी मौजूद थे।
विज्ञापन


26जीडीआर4- रोड जाम करके धरना देते हुए धरनाकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed