फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   वार्ड में नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

वार्ड में नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम

Sat, 24 Feb 2018 10:50 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
वार्ड में नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम
वार्ड में नहीं आया पानी, गुस्साए लोगों ने किया रोड जाम
विज्ञापन

दो घंटे जुगियाल-पठानकोट लिंक रोड जाम रहने पर प्रशासन ने कराया हल
पानी की मोटर जलने से हुई थी सप्लाई बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
शहर के वार्ड नंबर 20 और 21 में पानी न आने से परेशान लोगों ने मिलकर प्रशासन के खिलाफ पठानकोट-जुगियाल लिंक रोड को करीब दो घंटे जाम कर दिया। लोगों ने रोड पर धरना लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते डेढ़ साल से उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है, लेकिन अब हद हो गई जब वार्ड में दो दिन से पानी नहीं आया। इसके बाद लोगों को मजबूरन रोड जाम करना पड़ा। वहीं गुस्साए लोगों को शांत करवाने के लिए वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर आकर समस्या का हल करवाना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों में कालू, शमशेर, लाडी, अमर, सुभाष, किशन चंद, चैन और किशना देवी ने बताया कि बीते डेढ़ साल से वार्ड में पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। हर माह में कम से कम एक बार तो वार्ड में लगी पानी की मोटर जल ही जाती है। इससे हफ्ता-हफ्ता पानी की सप्लाई बंद रहती है। वाटर सप्लाई विभाग को कई बार इसकी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन बीते डेढ़ साल से फिर भी कोई हल नहीं निकाला गया। उन्होंनेे कहा कि प्रशासन बड़ी-बड़ी आधुनिक सुविधाएं देने के दावे करता है, लेकिन उन्हें पानी जैसी मूलभूत सुविधा से भी वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने इसका पक्का हल नहीं किया तो वह इस तरह से उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। मौके पर पहुंचे वाटर सप्लाई विभाग के जेई नवदीप बेदी ने कहा कि वार्ड में लगी पानी की मोटर जल गई थी। उसे ठीक करवाकर पानी की सप्लाई सुचारु रूप से चला दी गई है।
विज्ञापन


फोटो -2- पठानकोट में वाटर सप्लाई विभाग के खिलाफ रोड जाम करके बैठे लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed