फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिये संगत ने भारत-पाकि सीमा पर 216 वीं अरदास की

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिये संगत ने भारत-पाकि सीमा पर 216 वीं अरदास की

Sat, 05 Jan 2019 10:10 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिये संगत ने भारत-पाकि सीमा पर 216 वीं अरदास की
करतारपुर कॉरिडोर के लिए संगत ने की 216वीं अरदास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डेरा बाबा नानक (बटाला)। डेरा बाबा नानक में भारत-पाक सीमा पर शनिवार को अमावस के मौके पर श्री करतारपुर कॉरिडोर बन जाने की आशा को लेकर गुरुद्वारा करतारपुर साहिब रावी दर्शन अभिलाखी संस्था ने दर्शन स्थल पर खडे़ होकर 216वीं अरदास की। अरदास की अगुवाई संस्था की तरफ से गुरप्रताप सिंह वड़ाला (विधायक नकोदर), गुरिंदर सिंह बाजवा और जत्थेदार जसबीर सिंह जफरवाल ने की। अरदास के बाद सीमा पर पत्रकारों से बातचीत में गुरप्रताप सिंह वडाला और संस्था के जनरल सचिव गुरिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि वह सरकार से अपील करते हैं कि कॉरिडोर के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए पासपोर्ट की जो शर्त रखी गई है, वह केवल पहचान के लिए है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट के अलावा जैसे आधार कार्ड जैसे प्रमाण पत्र को भी सरकार लागू करे ताकि जिसके पास पासपोर्ट न हो, वह भी गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सकें। उनकी संस्था सरकार के आगे मांग करती है कि कॉरिडोर का नाम स्व. कुलदीप सिंह वडाला के नाम पर रखा जाए। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था 2001 से इस कारिडोर के लिए अरदासें कर रही हैं। यह अरदास तब तक उनकी संस्था द्वारा जारी रहेंगी जब तक लांघा चालू नहीं हो जाता। इस मौके पर गुरिंदर सिंह धनोला, रजिंदर सिंह भंगू, सरूप सिंह, ऊधम सिंह औलख और हरभजन सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन





फोटो- 05जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- डेरा बाबा नानक की भारत-पाकि सीमा पर कारिडोर के लिये अरदास करती हुई संगत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed