फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गांव बब्बरी में करवाया गया बैसाखी मेला 201

गांव बब्बरी में करवाया गया बैसाखी मेला 201

Sat, 14 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
गांव बब्बरी में करवाया गया बैसाखी मेला 201
बुजुर्गों ने खेली कबड्डी, बच्चों ने किया भंगड़ा
विज्ञापन

गांव बब्बरी में करवाया गया बैसाखी मेला 2018
गुरदासपुर।
गांव बब्बरी में बैसाखी मेला कमेटी की ओर से करियर गाइडेंस, सामाजिक बुराईयों की रोकथाम, सभ्याचार और पर्यावरण की संभाल को समर्पित बैसाखी मेला लगाया गया।मुख्य मेहमान के तौर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और एमपी सुनील जाखड़, हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और विशेष मेहमान के तौर पर चेयरमैन लेबर सेल पंजाब गुरमीत सिंह पाहड़ा और यूथ कांग्रेस के प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा ने शिरकत की।
हरनीक सिंह नीटा और कर्मजीत सिंह हनी शेरगिल ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर बुजुर्गों की कबड्डी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की कबड्डी के शो मैच, दांतों से ईंटें उठाना और दांतो से मोटरसाइकिल खींचना आदि खेलें करवाई गई। मुख्य अतिथि जाखड़ ने मेले में आये लोगों को बैसाखी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे मेले करवाने से लोगो में आपसी प्यार बढ़ता है। उन्होने कहा कि कमेटी की ओर से खेले करवाने का बहुत बढ़िया प्रयास है, इससे नौजवान पीढ़ी नशे से दूर होगी और खेलों की ओर ध्यान केंद्रित होगा। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि कमेटी की हर संभव सहायता की जाएगी। उन्होंने जिला गाइडेंस काउंसलर परिमंदर सिंह की ओर से तैयार कराई गई सरकारी स्कूलों के बच्चों की कोरियोग्राफी, बाबा अजय सिंह खालसा गुरदास नंगल के विद्यार्थियों को भंगड़ा, गतका और नौजवान विद्यार्थी धर्मवीर सिंह के बोल मिट्टी दे बावा गीत की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कमेटी को डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की।गायक जोड़ी शरीफ दिलदार और हरलीन अख्तर ने अपने गीतों से सभी को नाचने के लिए विवश कर दिया। मेले के अंत में विजेता खिलाड़ियों को सुनील जाखड़ और विधायक पाहड़ा ने सम्मानित किया। इस मौके पर केपी पाहड़ा, जगबीर सिंह पाहड़ा के अलावा कमेटी के सदस्य जयदीप सिंह शेरगिल, हरिंदर सिंह रंधावा, मनजिंदर सिंह मन्ना, हरदीप सिंह, बलजीत सिंह शेरगिल, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed