फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पति ने घर में फंदा लगाकर आत्म हत्या की

पति ने घर में फंदा लगाकर आत्म हत्या की

Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पति ने घर में फंदा लगाकर आत्म हत्या की
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव पंजगाइयां के रहने वाले एक युवक ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। फिलहाल सुसाइड करने का कारण पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार गांव पंजगराइयां के रहने वाला गुरप्रीत सिंह (30) ने सुबह अपने घर के एक कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जब घरवालों को फंदे पर झूलता गुरप्रीत सिंह मिला तो उनके घर में मातम छा गया। घरवालों ने थाना रंगड़ नंगल की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आते ही शव को अपने कब्जे में लिया और बुधवार देर शाम बटाला के सिविल अस्पताल में शव को पहुंचाया। जांच अधिकारी थाना रंगड़ नंगल के एएसआई हरजिंदर सिंह ने गुरप्रीत सिंह की ओर से किए गए सुसाइड की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस फिलहाल मृतक की पत्नी जो अपने मायके गई हुई है उसको सूचित किया गया है। पुलिस मृतक की पत्नी के बयान दर्ज करने का इंतजार कर रही है। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। समाचार लिखे जाने तक रंगड़ नंगल पुलिस मृतक की पत्नी का मायके से आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed