फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच महाशिवरात्रि पर्व मनायेंगे जिलावासी

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच महाशिवरात्रि पर्व मनायेंगे जिलावासी

Mon, 12 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच महाशिवरात्रि पर्व मनायेंगे जिलावासी
कड़ी पुलिस सुरक्षा में महाशिवरात्रि मनाएंगे पठानकोट वासी
विज्ञापन

जाम की स्थिति में मंदिरों के बाहर ड्यूटी देंगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
जिले में महाशिवरात्रि पर्व पर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर्व मनाएंगे। श्रद्धालुओं की लगने वाली भीड़ केअनुसार जिला पुलिस ने मंदिरों का चयन कर लिया है। ज्यादा भीड़ वाले मंदिरों में ज्यादा से ज्यादा जवानों के साथ-साथ पुलिस अफसर भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा दूसरे कई मंदिरों में भी पुलिस सुरक्षा तैनात रहेगी।

जिले के मुक्तेश्वर धाम, काठगढ़ मंदिर और चटपट बनी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर हर साल बड़े मेले का आयोजन होता है। इन मंदिरों की सुरक्षा में एक गेजेटेड अफसर, इंस्पेक्टर और जवान तैनात रहेंगे। ऐसी ही सुरक्षा पठानकोट की सीमा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के के लिए भी तैनात रहेगी। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि महाशिवरात्रि के त्योहार के अवसर पर शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके लिए जिला पठानकोट में अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


फोटो -8 मंदिर के बाहर तैनात पुलिस कर्मी
फोटो --8-ए एसए1सपी विवेकशील सोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed