{"_id":"5abd1a834f1c1b99618b45ae","slug":"121522342531-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद टेक्सी यूनियन के शिष्टमंडल ने आरटीओ को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद टेक्सी यूनियन के शिष्टमंडल ने आरटीओ को सौंपा मांग पत्र
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद टैक्सी यूनियन के शिष्टमंडल ने आरटीओ को सौंपा मांगपत्र
गुरदासपुर। आजाद टैक्सी यूनियन (पंजाब) का एक शिष्टमंडल वीरवार को प्रधान रमनदीप सिंह संधू की अध्यक्षता में आरटीओ को मिला। इस दौरान प्राइवेट टैक्सियों और भार ढोने वाली गाड़ियों ने गैर कानूनी तौर पर सवारियां ढोहने के संबंध में उन्हें एक मांगपत्र भी सौंपा गया। प्रधान रमनदीप सिंह संधू ने बताया कि आजाद टैक्सी यूनियन टैक्सी चालकों के हितों के लिए बीते लंबे समय से काम करती आ रही है। समय-समय पर टैक्सी ऑपरेटरों के मामले सरकार को बताती आ रही है। उनका रोजगार सिर्फ टैक्सियों गाड़ियों पर ही निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार प्राइवेट टैक्सियां व भार ढोने वाली गाड़ियां सवारियों को नहीं बैठा सकती। उन्होंने कहा कि इनके पास ना तो सवारियां ढोने का परमिट है और न ही यह सरकार को सवारियां ढोने का कोई टैक्स देती हैं। उक्त वाहनों के चलते जहां उनका रोजगार छीना जा रहा है। वहीं सरकार का बहुत सारा टैक्स भी चोरी होता है। उन्होंने मांग की कि इसे तुरंत रोका जाए और इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
29जीडीआर012 आरटीओ को मांग पत्र सौंपता हुआ शिष्टमंडल ।