फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   12 students of Government Medical College Suspended in Amritsar

अमृतसर: विश न करने पर छात्रों के दो गुट भिड़े, सरकारी मेडिकल कॉलेज ने 12 को किया निलंबित

Tue, 27 Jul 2021 10:40 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 10:40 PM IST
सार

दस दिन पहले इंटर्नशिप कर रहे सभी छात्र कॉलेज के नए ब्लाक हॉस्टल में बैठे हुए थे। इस बीच सेकेंड प्रोफ के छात्र वहां से निकले तो पहले से बैठे छात्रों ने उन्हें मिलने पर विश नहीं करने की बात कही। इस बात पर दोनों गुटों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
12 students of Government Medical College Suspended in Amritsar
निलंबन। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के अमृतसर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज के 12 विद्यार्थियों को मंगलवार को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया गया है। करीब 10 दिन पहले दो गुटों में विवाद हुआ था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठन किया। जांच में इन सभी छात्रों को दोषी पाया गया। कमेटी की सिफारिश पर सभी 12 छात्रों को निलंबित कर दिया गया। इनमें से छह छात्र  एमबीबीएस अंतिम वर्ष और बाकी छह एमबीबीएस इंटर्न हैं। 

विज्ञापन


कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल व कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. जेएस कुलार ने इनके निलंबन का आदेश जारी किया और कॉलेज परिसर में घुसने पर रोक लगा दी । एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्रों को 15 दिन और  इंटर्न छात्रों को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


क्या है मामला
10 दिन पहले इंटर्नशिप कर रहे सभी छात्र कॉलेज के नए ब्लाक हॉस्टल में बैठे थे। इस बीच एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र वहां से निकले तो पहले से बैठे छात्रों ने उन्हें मिलने पर विश नहीं करने की बात कही। इस बात पर दोनों गुटों में विवाद हो गया। जिसके बाद अंतिम वर्ष के छात्र अपने हॉस्टल में जाकर साथियों को बुलाकर वहां पहुंचे  और फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान एक छात्र के सिर पर चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने सौंपी थी कमेटी को जांच
कॉलेज प्रबंधन ने इस मामले में एक जांच कमेटी बनाकर उसे 10 दिनों में रिपोर्ट देने को कहा था। इस कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान लेने के साथ ही अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए। जिसमें सामने आया कि अंतिम वर्ष और इंटर्न छात्र सभी दोषी हैं। इसके बाद कमेटी ने सभी को निलंबित करने की सिफारिश की ।

कॉलेज परिसर में छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर गार्ड्स की गश्त तेज की गई है। सभी हॉस्टलों की दिन और रात के समय औचक जांच की जा रही हैं। सभी छात्र निलंबन अवधि के दौरान कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते। इनका निलंबन पीरियड समाप्त होने के बाद उनसे लिखित में अंडर टेकिंग ली जाएगी कि वे भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। इसकी सूचना छात्रों के परिजनों को भी दे दी गई है। -प्रोफेसर जेएस कुलार, कार्यकारी प्रिंसिपल, सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed