{"_id":"5b6488e14f1c1ba43e8b501f","slug":"11533315297-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के गुरूद्वारा दमदमा साहिब में 5 को डाले जाएंगे 200 सहज पाठ के भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के गुरूद्वारा दमदमा साहिब में 5 को डाले जाएंगे 200 सहज पाठ के भोग
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारा दमदमा साहिब में 5 को डाले जाएंगे 200 सहज पाठ के भोग
एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर भी होंगी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गुरुद्वारा दमदमा साहिब मीरपुर कालोनी पठानकोट में सरबत खालसा धार्मिक संस्था की ओर से संस्था के 27वें वार्षिक समागम संबंधी मीटिंग संस्था के मुख्य प्रबंधक जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी और मुख्य वक्ता मास्टर चन्नण सिंह के नेतृत्व में की गई। जिसमें वार्षिक समागम की जानकारी देते जत्थेदार गुरदीप सिंह गुलाटी और मुख्य वक्ता मास्टर चन्नण सिंह ने बताया कि संस्था की तरफ से गुरुद्वारा दमदमा साहिब मीरपुर कालोनी पठानकोट में 5 अगस्त को समागम 8 बजे से शुरू हो कर बाद दोपहर 2 बजे तक चलेगा। जिसमें सुबह ज्ञानी हरपाल सिंह हेड ग्रंथी गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब सरहिंद वाले कथा करेंगे और गुरबाणी का कीर्तन भाई कुलवंत सिंह के रागी जत्थे की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. अमरीक सिंह लतीफपुर वाले, ज्ञानी जसविंद्र सिंह दर्दी, भाई गुरप्रीत सिंह कपूरथला वाले और अन्य रागी ढाडी जत्थे कथा-कीर्तन कर संगत को गुरबानी से जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस वार्षिक समागम में शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जगीर कौर विशेष रूप में पहुंचेंगी। इस अवसर पर 14 मार्च को रखे गए 200 सहज पाठों के भोग डाले जाएंगे।